facebookmetapixel
Stocks to Buy: बजट से पहले ये 3 स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर दे रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्ते में दे सकते हैं 15% तक रिटर्नसोना सस्ता हुआ तो लोन फंसा? गोल्ड लोन कंपनियों पर दोहरी मार9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादूबजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटाGold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटकाLPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नीतिन कामत भी कर चुके है मांगBudget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Update: FM सीतारमण का बजट भाषण शुरू, सेंसेक्स 250 अंक ऊपर; निफ्टी 25400 के पार

ग्रेजुएट्स के बीच बेरोजगारी दर घटकर 13.4% पर, चंडीगढ़ नंबर वन

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्रेजुएट्स के बीच सबसे कम बेरोजगारी दर (5.6 प्रतिशत) चंडीगढ़ में रही। इसके बाद 5.7 प्रतिशत के साथ दिल्ली का स्थान रहा।

Last Updated- December 17, 2023 | 12:42 PM IST
जुलाई में 1.3 फीसदी घटी बेरोजगारी दर, शहरों के मुकाबले गांवों में हालात बेहतर Unemployment rate decreased by 1.3 percent in July, situation is better in villages than in cities

देश में 15 साल और उससे अधिक उम्र के ग्रेजुएट्स के बीच बेरोजगारी की दर 2022-23 में घटकर 13.4 प्रतिशत रह गई है, जो इससे पिछले साल में 14.9 प्रतिशत थी। एक सरकारी सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (PLFS) के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्रेजुएट्स के बीच सबसे कम बेरोजगारी दर (5.6 प्रतिशत) चंडीगढ़ में रही। इसके बाद 5.7 प्रतिशत के साथ दिल्ली का स्थान रहा।

आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में सबसे ऊंची बेरोजगारी दर (33 प्रतिशत) अंडमान और निकोबार द्वीप में रही। इसके बाद लद्दाख में यह दर 26.5 प्रतिशत और आंध्र प्रदेश में 24 प्रतिशत रही। बड़े राज्यों की बात करें, तो राजस्थान में बेरोजगारी दर 23.1 प्रतिशत और ओडिशा में 21.9 प्रतिशत थी।

Also read: ग्रोथ रेट 6 फीसदी से ज्यादा नहीं हुई तो 2047 तक निम्न मध्यम आय वाला देश बना रहेगा भारत : रघुराम राजन

बेरोजगारी या बेरोजगारी दर को श्रमबल में बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है। लगातार श्रमबल के आंकड़ों पर निगाह रखने के लिए NSSO ने अप्रैल, 2017 में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) शुरू किया था। यहां संदर्भ की अवधि जुलाई, 2022 से जून, 2023 तक है।

इससे पहले जुलाई 2017-जून 2018, जुलाई 2018-जून 2019, जुलाई 2019-जून 2020, जुलाई 2020-जून 2021 और जुलाई 2021-जून 2022 के दौरान PLFS में एकत्र आंकड़ों के आधार पर पांच वार्षिक रिपोर्टें जारी की गई हैं। अब NSSO ने जुलाई, 2022-जून, 2023 के दौरान किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के आधार पर छठी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है।

First Published - December 17, 2023 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट