facebookmetapixel
रिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटेअब असेंबली नहीं, टेक्नोलॉजी की जंग: भारत की चिप-क्रांति 2.0 शुरूICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछलाबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की राय

Samsung, एप्पल के फोन के कारण इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का कुल निर्यात बढ़ा: DGFT

देश से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 27.7 प्रतिशत बढ़कर 15.5 अरब डॉलर रहा।

Last Updated- November 22, 2023 | 8:27 PM IST
Samsung notched up $4.09 bn worth of smartphone exports from India in FY23

विदेश व्यापार महानिदेशक (DGFT) संतोष कुमार सारंगी ने कहा है कि सैमसंग और एप्पल जैसी कंपनियों के मोबाइल फोन के बढ़ते निर्यात से इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है।

सारंगी ने कहा कि भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के निर्यात में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि भारत से निर्यात के मामले में कुछ साल पहले यह क्षेत्र 11वें या 12वें स्थान पर था। यह क्षेत्र अब वस्तु निर्यात में पांचवें स्थान पर आ गया है।

सारंगी ने यहां एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) निर्यात पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘क्षेत्र से निर्यात में उछाल आया है और यह मुख्य रूप से हमारे देश से निर्यात किये जा रहे सैमसंग और एप्पल फोन के कारण है। इसीलिए, कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें निर्यात में तेज वृद्धि होने जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स, विशेष रूप से मोबाइल फोन और बहुत सारे आईटी हार्डवेयर अधिक निर्यात वाले उत्पाद होंगे।’’

देश से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 27.7 प्रतिशत बढ़कर 15.5 अरब डॉलर रहा।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, मूल्य वर्धित कृषि उत्पाद , सौर पैनल और मॉड्यूल जैसे नवीकरणीय ऊर्जा उत्पाद तथा इलेक्ट्रिक वाहन जैसे क्षेत्र देश के वस्तु और सेवा निर्यात को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

सारंगी ने कहा, ‘‘निर्यातकों के बीच अधिक से अधिक मूल्यवर्धित उत्पाद भेजने को लेकर उत्साह है। इसलिए आने वाले वर्षों में यह निर्यात का एक प्रमुख क्षेत्र होगा।’’

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग भी आगे बढ़ रहा है। टाटा और महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियां इन वाहनों पर बड़े प्रयोग कर रही हैं और आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र से भी निर्यात बढ़ेगा। सारंगी ने कहा कि विक्रेता विकास कार्यक्रमों पर एमएसएमई क्षेत्र को मदद मिलेगी। ये निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस (विक्रेता विकास कार्यक्रम) पर काम करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं, कारोबार सुगमता, स्वचालन को बढ़ावा देने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के कदमों के माध्यम से निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिये काम कर रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात 776 अरब डॉलर था।

First Published - November 22, 2023 | 8:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट