facebookmetapixel
Advertisement
1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयक

महंगाई की टीस और बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:40 AM IST

सरकार महंगाई पर काबू पाने के लिए खूब जतन कर रही है, लेकिन महंगाई सुरसा की तरह मुंह फैलाए जा रही है।


हालत यह है कि हफ्ते-दर-हफ्ते महंगाई का आंकड़ा मुंह चिढ़ाता ऊंचाई की ओर बढ़ता जा रहा है। 7 जून को महंगाई दर 11 फीसदी का स्तर छुआ, उससे घटने का नाम ही नहीं ले रही है। 21 जून को समाप्त हफ्ते में तो यह 11.63 फीसदी पर जा पहुंची, जबकि इससे पहले वर्ष में इसी दौरान महंगाई दर 4.32 फीसदी ही थी।

यही नहीं, पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 11.42 फीसदी था। समीक्षाधीन हफ्ते में महंगाई की आग को हवा खाद्यान्न की बढ़ती कीमतों से मिली। इस हफ्ते में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 0.6 फीसदी का उछाल आया, जबकि गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतें 0.4 फीसदी बढ़ीं। 21 जून को समाप्त सप्ताह में चाय, मक्का, मसाले, फल-सब्जियां, दाल, आयातित खाद्य तेल और समुद्री उत्पादों के कीमतों में इजाफा दर्ज की गई।

इसके अलावा, टैक्सटाइल, केमिकल उत्पाद, लौह और अलौह धातुएं और मशीनरीज की कीमतों में भी उछाल आया है। हालांकि इस दौरान ईंधन सूचकांक में मामूली कमी आई है। सरकार द्वारा मूल्य पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों के बावजूद लोहा एवं इस्पात और सीमेंट जैसे उत्पाद इस सप्ताह के दौरान मंहगे हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने की वजह से महंगाई दर और बढ़ सकती है।

वित्त मंत्री भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि महंगाई के अगले दो-तीन माह तक घटने के आसार कम ही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई दर के बढ़ने की रफ्तार कुछ कम हुई है और सरकारी प्रयास रंग ला रहे हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि तेजी से बढ़ती महंगाई 29 जुलाई को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान मौद्रिक नीति को और सख्त करने के कदम उठाए जा सकते हैं।

हफ्ते-दर-हफ्ते

10 मई     7.82 फीसदी
17 मई     8.10 फीसदी
24 मई     8.24 फीसदी
31 मई     8.75 फीसदी
7 जून  11.05 फीसदी
14जून   11.42 फीसदी
21जून   11.63 फीसदी

Advertisement
First Published - July 4, 2008 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement