facebookmetapixel
India-EU FTA: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ में भारत के 93% से ज्यादा सामानों को 27 यूरोपीय देशों में ड्यूटी-फ्री एंट्रीBank Stock पर 3 ब्रोकरेज ने ₹1,500 का दिया टारगेट, शेयर 4% चढ़ा; खरीदें या मुनाफा काटें?GAIL Dividend 2026: गेल डिविडेंड 2026 को लेकर बड़ा संकेत, रिकॉर्ड डेट भी तयमोतीलाल ओसवाल ने इन 5 स्टॉक्स को बनाया फंडामेंटल पिक, 32% तक अपसाइड के दिये टारगेट6 साल बाद फिर नंबर 2! विदेशी निवेशकों की मेहरबानी से SBI का मार्केट कैप ₹9.60 लाख करोड़, ICICI Bank को पछाड़ाIndia-EU FTA: भारत-EU के बीच FTA पर साइन, पीएम मोदी ने किया ऐलानShadowfax Technologies IPO डिस्काउंट पर लिस्ट होगा? जानें लिस्टिंग डेट और क्या कहता है जीएमपीडिस्काउंट vs डिमांड: Maruti Suzuki की Q3 कहानी में कौन पड़ेगा भारी? चेक करें 4 ब्रोकरेज की रायIT Stock: शानदार नतीजों के बाद बनेगा रॉकेट! ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ दिया 53% अपसाइड का टारगेटGold and Silver Price Today: सोना नए ​शिखर पर, चांदी ₹3.56 लाख के पार नई ऊंचाई पर

Tea Export: बीते साल के पहले 11 महीने में चाय निर्यात घटकर 20.71 करोड़ किलोग्राम पर

चाय बोर्ड की तरफ से जारी निर्यात आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल की जनवरी-नवंबर अवधि में मुख्य रूप से असम और पश्चिम बंगाल जैसे उत्तर भारत के क्षेत्र से निर्यात घटा है।

Last Updated- February 19, 2024 | 3:54 PM IST
Tea exports declined
Representative Image

कैलेंडर वर्ष 2023 के पहले 11 महीनों में भारत से चाय का निर्यात (tea export) 1.17 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 20.71 करोड़ किलोग्राम रहा है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। वर्ष 2022 की समान अवधि में देश से 20.96 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया था।

वहीं पूरे कैलेंडर साल 2022 में कुल 23.10 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था। चाय बोर्ड की तरफ से जारी निर्यात आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल की जनवरी-नवंबर अवधि में मुख्य रूप से असम और पश्चिम बंगाल जैसे उत्तर भारत के क्षेत्र से निर्यात घटा है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 13.22 करोड़ किलोग्राम से घटकर 12.52 करोड़ किलोग्राम रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक, 2023 के पहले 11 महीनों में दक्षिण भारत से निर्यात जनवरी-नवंबर, 2022 के 7.73 करोड़ किलोग्राम की तुलना में बढ़कर 8.18 करोड़ किलोग्राम हो गया। उद्योग सूत्रों ने कहा कि देश के कुल चाय निर्यात में गिरावट की प्रमुख वजह ईरान बाजार में भुगतान समस्याओं के कारण मात्रा में आई कमी रही।

स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) के बाद भारत के कुल चाय निर्यात में ईरान की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। सूत्रों ने इसके साथ ही कहा कि 2023 के समूचे कैलेंडर वर्ष के लिए निर्यात परिदृश्य गंभीर बना हुआ है क्योंकि पश्चिम एशियाई देशों में निर्यात को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है।

दिसंबर, 2023 में चाय का उत्पादन 7.75 करोड़ किलोग्राम रहने का अनुमान है जो एक साल पहले के समान महीने के 6.45 करोड़ किलोग्राम से अधिक है।

First Published - February 19, 2024 | 3:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट