facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

सेवा PMI पांच माह के उच्च स्तर पर

Advertisement

नए ऑर्डर और घरेलू मांग से सेवा क्षेत्र में तेजी, महंगाई का दबाव कम, कंपनियों में बढ़ा उत्साह

Last Updated- September 04, 2024 | 10:32 PM IST
PMI- पीएमआई

भारत के दबदबे वाले सेवा क्षेत्र में वृद्धि अगस्त के दौरान पांच माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई। एक निजी सर्वे में बुधवार को बताया गया कि महंगाई का दबाव कम होने और नए कारोबार के विस्तार से सेवा क्षेत्र में वृद्धि हुई। एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित सेवा क्षेत्र का एचएसबीसी हेडलाइन पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त में बढ़कर 60.9 हो गया जबकि यह जुलाई में 60.3 था।

यह सूचकांक 50 के स्तर से ऊपर होना विस्तार को प्रदर्शित करता है और सेवा क्षेत्र के लिए यह लगातार 37वें माह इस स्तर से ऊपर रहा। बीते चार वर्षों में महंगाई का दबाव सबसे निचले स्तर पर रहा और नौकरियों को सृजन बढ़ा है। दरअसल कंपनियां अर्थव्यवस्था को लेकर उत्साहित हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘भारत के सेवा प्रदाताओं ने संकेत दिया कि दूसरी तिमाही से जारी मजबूत शुरुआत अगस्त में भी जारी रही। सर्वेक्षण में कहा गया है कि मार्च के बाद से व्यावसायिक गतिविधि में सबसे अधिक विस्तार हुआ है क्योंकि आने वाले नए व्यवसाय की वृद्धि दर अधिक रही है। इसमें कहा गया कि बिक्री की वृद्धि घरेलू बाजार में केंद्रित थी और अगस्त में निर्यात के नए कारोबार की वृद्धि धीमी गति से हुई।

सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘छह महीनों के निचले स्तर के बावजूद वृद्धि (निर्यात में) दर्ज हुई। जिन कंपनियों ने सुधार की रिपोर्ट दी, उन्होंने एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और अमेरिका से बेहतर मांग की बात कही।’ सेवा क्षेत्र में आउटपुट और नए कारोबार के सिलसिले में वित्त और बीमा क्षेत्रों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। एचएसबीसी भारत की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने बताया कि सेवा क्षेत्र की वृदि्ध ‘मुख्य तौर पर नए ऑर्डर और खासतौर से घरेलू ऑर्डर’ में बढ़त के दम पर हुई।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement