facebookmetapixel
Advertisement
नई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायतगौतम अदाणी को अमेरिका में बड़ी कानूनी जीत, वायर और सिक्योरिटी फ्रॉड के आरोप पूरी तरह रद्दखरीफ बोआई और सरकारी योजनाओं का असर, जुलाई में दर्ज हुई सबसे बड़ी ट्रैक्टर बिक्रीनीट 2027 से होगा डिजिटल, परीक्षा सुरक्षित होगी लेकिन क्या गरीब छात्रों को मिलेगा बराबरी का मौकाभारत की विनिर्माण रणनीति में बड़ी खामी, औद्योगिक आधार मजबूत करना बहुत जरूरीVi Capex Plan: वोडाफोन-आइडिया ने दिया ₹9,000 करोड़ का ऑर्डर, नोकिया और एरिक्सन के साथ मिलकर करेगी विस्तारEditorial: पंचाट सुधार विधेयक 2026 पास, न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों का बदलेगा तरीकाQ1 Results: जाइडस, MRF और सीमेंस के मुनाफे पर लागत की मार, मणप्पुरम और कल्पतरु का शानदार प्रदर्शनट्रंप टावर्स की भारतीय पार्टनर ट्राइबेका की 2028 तक IPO लाने की योजना, हैदराबाद में नया प्रोजेक्ट शुरू

स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत 30,160 करोड़ रुपये मंजूर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:11 PM IST

स्टैंड-अप इंडिया योजना के अंतर्गत इसकी शुरुआत के बाद से छह साल में 1,33,995 खातों में 30,610 करोड़ रुपये से ज्यादा की मंजूरी दी जा चुकी है।
आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्टैंड-अप इंडिया योजना अप्रैल 2016 में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और महिला उद्यमियों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। 21 मार्च, 2022 तक करीब 1,33,995 खातों को इस योजना के अंतर्गत अग्रिम राशि प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 19,310 अनुसूचित जाति, 6,435 अनुसूचित जनजाति और 1,08,250 महिलाओं के थे।
योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र वाले एससी/एसटी और महिला उद्यमियों द्वारा ऋण हासिल किया जा सकता है और यह केवल ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के लिए ही उपलब्ध है। गैर-व्यक्तिगत उद्यमों के मामले में शेयरधारिता और नियंत्रण हिस्सेदारी का 51 प्रतिशत भाग एससी/एसटी या महिला उद्यमियों के पास होना चाहिए। किसी उधारकर्ता द्वारा लगाई जाने वाला मार्जिन राशि परियोजना लागत की 15 प्रतिशत तक होती है और आवेदक को परियोजना लागत का कम से कम 10 प्रतिशत स्वयं योगदान करना होता है।

Advertisement
First Published - April 5, 2022 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement