facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

रेड्डी नहीं चाहते कार्यकाल बढे

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:02 PM IST

एक साल का कार्यकाल विस्तार पाने की चर्चाओं के बीच माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर वाई वी रेडडी ने सरकार को सूचना दी है कि वह अपने कार्यकाल का विस्तार नहीं चाहते हैं।


गवर्नर का कार्यकाल पांच सितंबर को समाप्त हो रहा है। मामले से जुडे एक जानकार का कहना है कि गर्वनर हाल में करीब तीन बार अपने इस विचार से वित्त मंत्रालय को अवगत करा चुकेहैं और उन्होंने इसके लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

रेड्डी ने बिमल जालान के अवकाश प्राप्त कर लेने के बाद जुलाई 2003 में पद भार ग्रहण किया था। रेड्डी के कार्यकाल के दौरान बैंकिंग सेक्टर में प्रतियोगिता को बढ़ानें और वैश्विक स्तर को प्राप्त करने के कई उल्लेखनीय सुधार हुए। हालांकि पिछले छह महीनों के दौरान नीति-निर्माताओं के लिए महंगाई एक बड़ी समस्या बन गई है।

विशेषकर रेड्डी ने महंगाई को नियंत्रण में करने के लिए मौद्रिक नीति को कठोर किया है। मौजूदा समय में महंगाई की दर 13 फीसदी के स्तर को छू रही है। बैंकिंग सेक्टर में ये भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि अर्थव्यवस्था में चल रही रुकावटों और महंगाई के नियंत्रित स्तर तक आने तक सरकार उनसे आगे भी गर्वनर बने रहने के लिए कह सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक के इंडियन बैंक एशोसिएशन को भेजे गए एक हालिया पत्र में आईबीएक के प्रतिनिधियों को 29 सितंबर को होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा के पहले की बैठक में रेड्डी के साथ मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि एक स्त्रोत का कहना है कि रेड्डी का नाम भूलवश ही पत्र में आ गया है। यह एक लिपकीय गलती हो सकती हैं जिसमें गर्वनर की जगह रेड्डी का नाम आ गया है।

यह मीटिंग रेड्डी के कार्यकाल पूरा होने की तारीख से तीन हफ्ते बाद 29 सितंबर को है। पत्र में रेड्डी का नाम नहीं होना चाहिए था क्योंकि अभी तक निश्चित नहीं है कि पांच सितंबर को कौन पद भार ग्रहण करेगा। बैकिंग उद्योग का मानना है कि यदि रेड्डी पदभार ग्रहण करने से मना करते हैं तो नौकरशाहडी सुब्बारॉव या भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा गर्वनर राकेश मोहन को नियुक्त कर सकती है।

राकेश मोहन  वित्त मंत्री से मिले

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आज भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर राकेश मोहन ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की। मीटिंग इसलिए भी अहम है कि आरबीआई के हालिया गवर्नर वाई वी रेड्डी का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।राकेश मोहन भी गर्वनर पद की दौड़ में गिने जा रहे हैं जबकि कुछ रिपोर्ट का कहना है कि रेड्डी को एक साल का कार्यकाल विस्तार मिल सकता है।

Advertisement
First Published - August 28, 2008 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement