facebookmetapixel
Advertisement
UTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: होर्मुज समझौते से चढ़ा कच्चे तेल का भाव, क्रूड में आई तेजी

नवंबर में भर्ती गतिविधियां 26 प्रतिशत बढ़ीं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:04 PM IST

खुदरा क्षेत्र में उत्साह, त्योहारी तेजी और शिक्षण संस्थानों के खुलने के साथ नवंबर में नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स में 26 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
नवंबर महीने में खुदरा क्षेत्र में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आतिथ्य और यात्रा को परंपरागत रूप से त्योहारों का लाभ मिलता है, जिसमें भर्तियों में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियां पिछले साल की तुलना में  54 प्रतिशत बढ़ी हैं। नौकरी डॉट कॉम जॉब इंडेक्स से यह जानकारी मिली है।
नवंबर महीने में नौकरियों के सृजन वाले प्रमुख क्षेत्रों में भी भर्ती तेज हुई है। बैंकिंग व वित्तीय सेवा में 30 प्रतिशत और आईटी सेक्टर में 50 प्रतिशत से ज्यादा भर्तियां बढ़ी हैं। वहीं टेलीकॉम/आईएसपी उद्योग में पिछले साल के समान महीने की तुलना में नवंबर में भर्तियों में 91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मेडिकल व हेल्थकेयर क्षेत्र में 3 प्रतिशत और एफएमसीजी क्षेत्र में 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ करीब स्थिरता रही है। महानगरों और टियर-2 श्रेणी के शहरों में क्रमश: 39 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नौकरी के आंकड़ों के मुताबिक आईटी-सॉफ्टवेयर और बीएफएसआई सेक्टरों में वृद्धि जारी रही है और महानगरों में इनका प्रदर्शन बेहतर रहा है।  महानगरों में सालाना वृद्धि दर 39 प्रतिशत रही है, जबकि महानगरों के अलावा अन्य जगहों पर भर्ती दर सुस्त रही और करीब 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। नवंबर में हैदराबाद में 47 प्रतिशत, पुणे में 47 प्रतिशत, बेंगलूरु में 49 प्रतिशत वृद्धि के साथ नौकरियों में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। मुंबई में 36 प्रतिशत और दिल्ली-एनसीआर में 34 प्रतिशत, चेन्नई में 35 प्रतिशत और कोलकाता में 23 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - December 4, 2021 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement