facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

राज्यों के लिए स्वतंत्र राजकोषीय परिषद की सिफारिश

Advertisement

'राज्यों को अपनी संस्थागत क्षमता मजबूत करने के लिए शिक्षाविदों, वित्तीय बाजार के हिस्सेदारों व अन्य विशेषज्ञों की स्वतंत्र राजकोषीय परिषदों का गठन करना चाहिए।'

Last Updated- February 12, 2025 | 10:25 PM IST
Growth

नैशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) द्वारा जारी एक शोधपत्र में कहा गया है कि राज्यों को अपनी संस्थागत क्षमता मजबूत करने के लिए शिक्षाविदों, वित्तीय बाजार के हिस्सेदारों व अन्य विशेषज्ञों की स्वतंत्र राजकोषीय परिषदों का गठन करना चाहिए।

एनसीएईआर की महानिदेशक पूनम गुप्ता और और विजिटिंग मानद प्रोफेसर बैरी आइचेनग्रीन द्वारा लिखित शोध पत्र ‘द स्टेट ऑफ स्टेट्स: फेडरल फाइनैंस इन इंडिया’ में कहा गया है कि राजकोषीय परिषद की रिपोर्टें राज्य सरकार के राजस्व और व्यय के पूर्वानुमानों की वास्तविकता का आकलन करेंगी और अपने स्वयं के पूर्वानुमान प्रस्तुत करेंगी। शोध पत्र में कहा गया है, ‘वे आकस्मिक देनदारियों के मिलने की संभावना का स्वतंत्र विश्लेषण प्रदान करेंगी।’

यूरोपीय संघ को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए लेखकों ने कहा है कि इसकी एक तुलनात्मक व्यवस्था मौजूद है। इसमें कहा गया है, ‘यूरोपीय आयोग के राजकोषीय नियमों में सर्वाधिक नए सुधार में संघ के स्तर पर एक प्रकार की अर्ध-राजकोषीय परिषद के रूप में कार्य करना, सदस्य राज्यों के पूर्वानुमान प्राप्त करना, उनका आकलन करना, अपने खुद के अनुमान प्रस्तुत करना शामिल है। साथ ही प्रत्येक राज्य को राज्य स्तर पर अपने राजकोषीय परिषद का गठन करना आवश्यक है, जो बजट के परिदृश्य का आकलन करेगी।’

इसके पहले कई निकायों ने केंद्र सरकार के लिए राजकोषीय परिषद की सिफारिश की थी। तेरहवें वित्त आयोग ने सुझाव दिया था कि प्रस्तावित राजकोषीय परिषद स्वायत्त निकाय होनी चाहिए, जो वित्त मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपे। मंत्रालय को परिषद द्वारा निपटाए गए मामलों पर संसद को आगे रिपोर्ट करनी चाहिए।
एफआरबीएम समीक्षा के लिए बनी एनके सिंह समिति ने भी केंद्र सरकार के लिए राजकोषीय समिति के गठन की सिफारिश की थी।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement