facebookmetapixel
Advertisement
ईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगा

मंदी से वीकेंड की छुट्टी!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:04 AM IST

व्यापारी से उद्यमी बने सुरेंद्र नाहटा ने पिछले तीन महीनों से ‘वीकेंड’ नहीं मनाया है।


खर्च कम करने के लिए उद्योगों के लिए बिजली के उपकरण बनाने वाले नाहटा ने प्रबंधक स्तर के कर्मचारियों की संख्या में भी कटौती की है, लेकिन उन्होंने उत्पादन से जुड़े किसी कर्मचारी को नहीं हटाया है।

नोएडा के सेक्टर-10 में तुलसी स्विचगियर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 2 करोड़ रुपये सालाना का कारोबार करने वाले नाहटा को शेयर बाजार के गिरने के साथ ही मंदी का अहसास हो गया था। तभी से वे अपने खर्च को लेकर सचेत हो गए थे। सबसे पहले उन्होंने माल का स्टॉक करना बंद कर दिया। 

फिलहाल ऑर्डर के मुताबिक ही वे उत्पादन कर रहे हैं। पिछले दो महीनों में उत्पादन में 30 फीसदी तक की कमी आयी है। लिहाजा उन्होंने लागत में कमी के लिए 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की। वे कहते हैं, ‘मेरी फैक्ट्री में करीब 70 लोग काम करते हैं लेकिन सीधे तौर पर उत्पादन कार्य से जुड़े किसी भी वर्कर को मैंने नहीं हटाया है।

उलटा मैं वर्कर को बढ़ाना चाहता हूं।’ मंदी से बचने के लिए उन्होंने इन दिनों उधार पर माल देना बंद कर दिया है। पहले वे 60-120 दिनों तक का उधार देते थे। नाहटा नोएडा में बतौर उद्यमी काम शुरू करने से पहले हैदराबाद में स्विचगियर का कारोबार करते थे।

बीकॉम पास नाहटा ने वर्ष 1984-89 तक हैदराबाद में कारोबार किया, लेकिन अपने आपूर्तिकर्ता उद्यमी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने पर उन्होंने खुद उत्पादन करने की ठानी। परिवार के सहयोग से उन्होंने वर्ष 1989 में 3.50 लाख रुपये पूंजी से नोएडा में फैक्ट्री खरीद निर्माण कार्य शुरू किया।

Advertisement
First Published - December 15, 2008 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement