facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

US टैरिफ से ग्रोथ प्रभावित होती है, तो RBI लेगा नीतिगत फैसले: गवर्नर

Advertisement

27 अगस्त से प्रभावी होने जा रहे 50% अमेरिकी टैरिफ पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी प्रतिक्रिया

Last Updated- August 25, 2025 | 2:22 PM IST
RBI Governor Sanjay Malhotra
FICCI-IBA वार्षिक बैंकिंग कॉन्क्लेव में सोमवार को RBI गवर्मनर संजय मल्होत्रा संबो​धित कर रहे थे। (File Image)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अमेरिकी टैरिफ का असर घरेलू आर्थिक वृद्धि पर पड़ने की स्थिति में नीतिगत कदम उठाएगा। बुधवार से प्रभावी होने जा रहे 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने सोमवार को यह बात कही।

FICCI-IBA वार्षिक बैंकिंग कॉन्क्लेव में मल्होत्रा ने कहा, “हमने बैंकिंग सेक्टर को पर्याप्त लिक्विडिटी उपलब्ध कराई है और जो भी और जरूरत होगी, वह हम देंगे ताकि अर्थव्यवस्था की वृद्धि को समर्थन मिले, विशेष रूप से उन सेक्टरों को जो ज्यादा प्रभावित होंगे। अगर ऐसी स्थिति आई, तो हम अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे।” उन्होंने कहा कि अनिश्चितताओं के बीच महंगाई को नियंत्रित करने के साथ-साथ ग्रोथ पर भी आरबीआई की नजर बनी हुई है।

रेपो रेट में 100 bps की कटौती

केंद्रीय बैंक की छह सदस्यीय एमपीसी ने फरवरी से जून के बीच पॉलिसी रेपो रेट में 100 आधार अंकों (bps) की कटौती की थी। अगस्त की पॉलिसी में इसे 5.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया।

गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि अप्रैल की पॉलिसी समीक्षा में FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया था, जब अमेरिका ने 26 फीसदी टैरिफ का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल आयात करने को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया।

Trump Tariffs का असर: आंध्र से लेकर तमिलनाडु तक, शुल्क ने बढ़ाई मुश्किलें; राज्यों ने केंद्र से मांगी मदद

कुछ सेक्टर्स पर पड़ सकता है असर: RBI Governor Sanjay Malhotra

गवर्नर ने कहा कि टैरिफ का मोटे तौर पर असर न्यूनतम रहेगा, लेकिन जेम्स और ज्वेलरी, टेक्सटाइल्स, परिधान, MSME जैसे क्षेत्रों पर संभावित असर हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा, “सरकार मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर काम कर रही है, जिनमें से कुछ काफी समय से प्रगति पर हैं। वहीं, रिजर्व बैंक की ओर से, जैसा कि आप जानते हैं, हम ईजिंग साइकिल में हैं। हमने रेपो रेट में 100 bps की कमी की है।”

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement