facebookmetapixel
Advertisement
Rupee at record low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर की कीमत 96 के पारक्रेडिट स्कोर बढ़ाने का सीक्रेट: ये 3 आसान आदतें दिलाएंगी हर लोन की मंजूरी, एक्सपर्ट से समझें तरीका‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, बातचीत तभी होगी जब वॉशिंगटन गंभीर हो’, दिल्ली में बोले ईरानी विदेश मंत्री26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरीभारत को 2037 तक अर्बन इंफ्रा में ₹80 लाख करोड़ निवेश की जरूरत: रिपोर्टअगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होंगे L&T, Havells समेत कई बड़े शेयर, निवेशकों को मिलेगा कैश रिवॉर्डPM Modi UAE Visit: यूएई में पीएम मोदी का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शांति की पहल में भारत आगेक्या भारतीय बाजार से और पैसा निकालेंगे विदेशी निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनीपेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, फिर भी क्यों टूट गए HPCL, BPCL और IOC के शेयर?

जनवरी में रिजर्व बैंक ने बेचे शुद्ध 38.4 करोड़ डॉलर

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 10:49 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी 2023 में घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार में शुद्ध रूप से 38.4 करोड़ डॉलर की बिक्री की है। केंद्रीय बैंक के हाल के बुलेटिन से पता चलता है कि जनवरी में रिजर्व बैंक ने मुद्रा बाजार में 12.9 अरब डॉलर की खरीद और 13.29 अरब डॉलर की बिक्री की है।

बहरहाल रिजर्व बैंक के आउटस्टैंडिंग फॉरवर्ड बुक में जनवरी में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह एक महीने पहले के 10.97 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 21.73 अरब डॉलर हो गया है। इस बढ़ोतरी से रिजर्व बैंक द्वारा फॉरवर्ड सेग्मेंट में डॉलर की खरीद का पता चलता है।

जनवरी में डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी से मजबूत हुआ और 0.9 प्रतिशत बढ़ा। बहरहाल जनवरी के आखिर में 1 फरवरी को केंद्रीय बजट आने के पहले रुपये में तेज उतार-चढ़ाव आया और उसके बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व का नीतिगत बयान आया। रिजर्व बैंक ने डॉलर की बिक्री के माध्यम से विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया, जिससे विनिमय दर में ज्यादा उतार चढ़ाव न आए।

जनवरी बुलेटिन में रिजर्व बैंक के स्टाफ ने लिखा है, ‘फरवरी 2023 तक भारत के पास विश्व का पांचवां सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार था। फरवरी 2023 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 11.7 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 10 मार्च 2023 को 560.0 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 के 9 महीने के आयात अनुमान के बराबर था।’

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement