facebookmetapixel
Advertisement
PhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बातDr Reddy’s में बड़ी गड़बड़ी! दवा उत्पादन रुका, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट; अब शेयर खरीदें या रुकें?E20 वाहनों पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाबVedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदा

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:18 PM IST
Loan

भारतीय रिर्जव बैंक ने आज एक बार फिर रीपो रेट (repo rate hike) में 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इसी के साथ रीपो रेट मौजूदा 5.90 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो गया है। यह इस साल ब्याज दरों में पांचवी वृद्धि है। रीपो रेट में बढ़ोतरी के साथ ही अब लोन लेना और महंगा हो सकता है। परिणाम स्वरुप आपको हर महीने अधिक EMI का भुगतान करना पड़ सकता है।

होम लोन समेत सभी तरह के लोन हो सकते हैं और महंगे

रीपो रेट वह दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। इसमें इजाफा होने पर बैंकों को केंद्रीय बैंक से लोन लेने के लिए अधिक ब्याज का भुगतान करना होगा। आसान भाषा में कहे तो बैंको के लिए लोन लेना महंगा हो गया है। इस कारण अब बैंक अपने ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन को महंगा कर सकते है। इसलिए रीपो दर में इजाफा होने के बाद होम लोन समेत सभी तरह के लोन और महंगे हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: RBI Monetary Policy: RBI ने रीपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया, महंगाई पर लगाम लगाने की कोशिश जारी

महंगाई को काबू करना हमारा लक्ष्य- शक्तिकांत दास

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के तीसरे दिन रीपो रेट में बढ़ोतरी (RBI repo rate hike) की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य महंगाई दर को 6 फीसदी की तय सीमा के नीचे लाना है। हालांकि महंगाई दर अब भी तय सीमा से अधिक है, लिहाजा इस बार भी ब्याज दरों में इजाफा करने का फैसला किया गया है।

Advertisement
First Published - December 7, 2022 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement