facebookmetapixel
Budget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खास

सर्विस सेक्टर में 82% से ज़्यादा कंपनियां प्राइवेट लिमिटेड, NSO के पहले सर्वे में खुलासा

सिर्फ 2.8% बड़े उद्यमों का पूरे सेवा क्षेत्र पर दबदबा, जीवीए में दो-तिहाई हिस्सेदारी इन्हीं की

Last Updated- April 30, 2025 | 10:51 PM IST
Service PMI

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 82.4 प्रतिशत कॉर्पोरेट सेवा इकाइयां प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां थीं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा बुधवार को जारी भारत के सेवा क्षेत्र के अपने तरह के पहले सर्वे में यह बात सामने आई है। यह स्थिति निर्माण, ट्रेड व अन्य सेवाओं सहित सभी प्रमुख गतिविधियों की श्रेणियों में रही है।

‘पायलट स्टडी ऑन एनुअल सर्वे ऑफ सर्विस सेक्टर इंटरप्राइजेज (एएसएसएसई)’ नाम से यह सर्वे एनएसओ ने पिछले साल दो चरणों में मई 2024 से अगस्त 2024 और नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच कराया। इसमें वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) के आंकड़ों का इस्तेमाल उद्यमों की पहचान के लिए किया गया।

प्रायोगिक सर्वे के आंकड़ों से पता चलता है कि सिर्फ 8.5 प्रतिशत सेवा उद्यम ‘पब्लिक लिमिटेड कंपनी’ और 7.9 प्रतिशत उद्यम ‘लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप(एलएलपी)’ थे।

प्रायोगिक अध्ययन से यह भी पता चलता है कि भारत के सेवा क्षेत्र में बड़े उद्यमों का दबदबा है, जिनका कारोबार 500 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा है। इनकी सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) में हिस्सेदारी दो तिहाई है, जबकि कुल मिलाकर सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी सिर्फ 2.8 प्रतिशत है।

पूंजीगत व्यय में बड़ी फर्मों की हिस्सेदारी 62.3 प्रतिशत और इतनी ही हिस्सेदारी नियत संपत्तियों में रही है। बकाया ऋण में इनका हिस्सा 36.1 प्रतिशत है और रोजगार देने के मामले में इनकी हिस्सेदारी 37 प्रतिशत से कम है।

First Published - April 30, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट