facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपरक्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारत

गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर के लिए केंद्रीयकृत प्राधिकरण बने, ओला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट फाउंडेशन ने रिपोर्ट में रखी राय

Advertisement

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि जमैका में राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा के लिए समिति और कीनिया में राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा सचिवालय बनाया गया है।

Last Updated- March 20, 2024 | 11:44 PM IST
Online delivery

गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर की सामाजिक सुरक्षा के लिए केंद्र को राज्य सरकारों के साथ मिलकर एक केंद्रीकृत समन्वय प्राधिकरण का गठन करना चाहिए। यह राय एक अध्ययन रिपोर्ट में व्यक्त की गई है।

ओला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट (OMI) फाउंडेशन की रिपोर्ट ‘भारत की प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था में सामाजिक सुरक्षा : आपूर्ति गतिशीलता को बढ़ावा देना’ के अनुसार, ‘प्लेटफॉर्म वर्करों की जरूरत और प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था की विशिष्टताओं के अनुकूल सामाजिक सुरक्षा प्रणाली समुचित रूप से विकसित की जानी चाहिए और इसके लिए साझा प्रयास किया जाए।’

रिपोर्ट में कहा गया, ‘केंद्र और राज्य सरकारों के नीति निर्माण में तारत्मयता नहीं होने की स्थिति में प्रयासों का केवल दोहरीकरण ही नहीं होगा बल्कि सीमित संसाधनों का आशा के अनुरूप विकास भी नहीं हो पाएगा। इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्म कारोबार पर कानून पालन का बोझ भी बढ़ जाएगा। इससे इस कारोबार की लागत बढ़ जाएगी। इससे नौकरी सृजन करने की लागत भी बढ़ेगी। नवाचार पर बड़े पैमाने पर अंकुश लग जाएगा।’

रिपोर्ट में विकासशील देशों में इस संबंध में उठाए गए कदमों का उदाहरण दिया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि जमैका में राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा के लिए समिति और कीनिया में राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा सचिवालय बनाया गया है। रिपोर्ट के लिए 10 प्लेटफॉर्म कंपनियों से मशविरा किया था जिनमें करीब 45 लाख श्रमिक हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement