facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़

DFCC के लिए नए आय मॉडल पर हो रहा विचार

Advertisement

मौजूदा व्यवस्था के तहत रेलवे को 18 फीसदी जीएसटी के तौर पर देने पड़ते हैं करीब 5,000 करोड़

Last Updated- October 15, 2023 | 10:25 PM IST
SBI report on GST Rate Cuts

रेल मंत्रालय अपने उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसी) के लिए नया आय मॉडल बनाने का विचार कर रहा है। मौजूदा मॉडल के तहत रेलवे को इसके लिए 18 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देना पड़ता है। मामले की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय और डीएफसीसी के बीच मौजूदा आय मॉडल के तहत रेलवे ट्रैक एक्सेस चार्ज (टीएसी) के माध्यम से फ्रेट कॉरिडोर के रखरखाव के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को भुगतान करता है। इस आमदनी के माध्यम से सरकार से अन्य आवंटन के अलावा निगम परियोजनाएं शुरू करता है और अपना विदेशी कर्ज चुकाता है।

टीएसी में डीएफसीसी की निश्चित लागत, वैरिएबल्स (ईंधन शुल्क, कर्मचारी लागत) और वित्त (मूल्यह्रास, पूंजी और ब्याज की लागत) लागत का हिस्सा शामिल है। टीएसी पर 18 फीसदी का जीएसटी लगता है। इसने मुख्य तौर पर डीएफसीसी के लिए रेल मंत्रालय से भुगतान बढ़ा दिया है।

मामले से परिचित सूत्रों के अनुसार, हालांकि ऐसे लेनदेन पर कर शुरू से लगते रहे हैं मगर मौजूदा मॉडल पीएसयू के लिए सबसे अधिक कर कुशल नहीं है। यह मामला इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हो गया है क्योंकि टीएसी का उपयोग डीएफसीसी विश्व बैंक और जापान इंटरनैशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) जैसी बहुपक्षीय एजेंसियों को अपनी ऋण देनदारियों को पूरा करने के लिए करेगा। इन्होंने पूर्वी और पश्चिमी माल ढुलाई गलियारों के लिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है।

डीएफसीसी के प्रबंध निदेशक आरके जैन ने कहा, ‘इस मुद्दे पर रेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा चल रही है और अंतिम फैसले का इंतजार है। हम कर जटिलता पर स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब तक हम जो जानते हैं वह यह है कि यदि किसी वस्तु को पहले से ही जीएसटी के दायरे में शामिल नहीं किया गया है तो उस पर 18 फीसदी कर लगता है।’

कॉरपोरेशन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘डीएफसीसी पर फिलहाल 5000 करोड़ रुपये की सीमा में टीएसी बकाया है।’ इस परिदृश्य में जीएसटी के रूप में लगभग 900 करोड़ रुपये बकाया होंगे। टीएसी के मौजूदा मॉडल ने निगम के लिए भुगतान किए गए जीएसटी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने में भी समस्याएं पैदा की हैं, जिसे निगम के लिए घाटे के रूप में देखा जा रहा है।

निगम के सलाहकारों ने रिपोर्ट तैयार कर रेलवे बोर्ड को सौंप दिया है। मंत्रालय अब प्रस्ताव पर विचार कर रहा है और कर कुशल समाधान तक पहुंचने के लिए आगे का रास्ता तलाश रहा है।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement