facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

महंगाई नरम पर ब्याज दरें अपने चरम पर: पारेख

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:42 PM IST

हाल के हफ्तों में मुद्रास्फीति की दरों में कमी आने के बाद एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख ने उम्मीद जताई है कि ब्याज दरों में और बढ़ोतरी नहीं होगी।


हालांकि बाजार में इस संभावना का बाजार गर्म है कि इसमें 0. 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। पारेख ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है ब्याज दरें अपने चरम पर पहुंच गई हैं। मुद्रास्फीति की दर में गिरावट के साथ मुझे उम्मीद है कि ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।’ 

हालांकि उन्होंने कहा कि बाजार के मुताबिक दरों में और 0. 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। एचडीएफसी के अध्यक्ष ने कहा कि व्यावसायिक रियल एस्टेट बाजार की दीर्घकालिक संभावना सकारात्मक है। उन्होंने कहा ‘स्वास्थ्य, आतिथ्य, लाजिस्टिक्स और शिक्षा के क्षेत्रों में बढ़ते मौकों के कारण व्यावसायिक रियल एस्टेट बाजार की दीर्घकालिक संभावनाएं सकारात्मक रहने की उम्मीद हैं।’

पारेख ने कहा कि निजी इक्विटी और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिए विदेशी निवेशक देश के रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश करने में रुचि ले रहे हैं। हालांकि आईपीओ बाजार को सुधरने में कुछ समय लगेगा।

एचडीएफसी के प्रदर्शन के बारे में पारेख ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में ऋण पोर्टफोलियो में पिछले वित्त वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक प्रमुख ने कहा कि क्रेडिट ग्रोथ बरकरार रखेंगे और हमारा लक्ष्य 20 से 30 फीसदी की क्रेडिट ग्रोथ का है।

Advertisement
First Published - September 10, 2008 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement