facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 4 महीने के उच्च स्तर 3.5 प्रतिशत पर

Advertisement

आईआईपी के आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जुलाई में बढ़कर 6 महीने के उच्च स्तर 5.4 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो जून में 3.7 प्रतिशत था

Last Updated- August 28, 2025 | 10:52 PM IST
IIP Data: Industrial production at 6-month high in November, strong performance of manufacturing sector नवंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 6 महीने के हाई पर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का दमदार प्रदर्शन

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 4 महीने के उच्च स्तर 3.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जून में यह 1.5 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सभी क्षेत्रों में सुधार के कारण ऐसा हुआ है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जुलाई में बढ़कर 6 महीने के उच्च स्तर 5.4 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो जून में 3.7 प्रतिशत था। वहीं बिजली क्षेत्र का उत्पादन 3 महीने में पहली बार धनात्मक क्षेत्र (0.6 प्रतिशत) में आ गया है। हालांकि खनन क्षेत्र का उत्पादन लगातार चौथे महीने में भी जुलाई  दौरान संकुचन के क्षेत्र (-7.2 प्रतिशत) में बना हुआ है।

इक्रा रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘खनन और बिजली क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है। हालांकि भारती बारिश का असर कुछ कम हुआ है। इसका कुल मिलाकर आईआईपी की वृद्धि पर असर पड़ा। विनिर्माण क्षेत्र में तेजी उत्साहजनक है।’ उपभोग पर आधारित वर्गीकरण के मुताबिक सभी उपभोग आधारित क्षेत्रों में जुलाई 2025 में सुस्त से तेज वृद्धि हुई है। सिर्फ प्राथमिक वस्तु सेग्मेंट में संकुचन (-1.7 प्रतिशत) जारी रहा है।

केयरएज रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि निवेश के मोर्चे पर बुनियादी ढांचा और निर्माण क्षेत्र में बेहतर वृद्धि हुई है, जिससे सरकार के पूंजीगत व्यय के जारी रहने के संकेत मिलते हैं।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement