facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

India forex reserves: देश का मुद्रा भंडार 7.6 अरब डॉलर बढ़ा, लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ोतरी

Advertisement

कुल भंडार में वृद्धि को विदेशी मुद्रा संपत्तियों में वृद्धि से समर्थन मिला है, जो सप्ताह के दौरान 6.41 अरब डॉलर बढ़कर 544.11 अरब डॉलर हो गया है।

Last Updated- February 14, 2025 | 10:40 PM IST
Dollor
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 7 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का कुल भंडार शुद्ध 7.6 अरब डॉलर बढ़ा है। कुल भंडार में यह लगातार तीसरी साप्ताहिक वृद्धि है। इसके पहले सप्ताह में भंडार 1.05 अरब डॉलर बढ़ा था। 

कुल भंडार में वृद्धि को विदेशी मुद्रा संपत्तियों में वृद्धि से समर्थन मिला है, जो सप्ताह के दौरान 6.41 अरब डॉलर बढ़कर 544.11 अरब डॉलर हो गया है। विशेषज्ञों ने कहा कि सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य रूप से मूल्यांकन लाभ के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के 5 अरब डॉलर के बाई-सेल स्वैप ने प्रभावी तरीके से बाजार में डॉलर की शुद्ध बिकवाली के असर को कम कर दिया।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने कहा, ‘अगर हम मुद्रा भंडार के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह पुनर्मूल्यांकन के असर की वजह से हुआ है। सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक द्वारा डॉलर की शुद्ध बिकवाली नियामक के हाजिर बाजार में हस्तक्षेप को दर्शाता है, जिससे रुपये का बचाव और गिरावट के दबाव को कम किया जा सके।’ 31 को 5 अरब डॉलर बाई-सेल स्वैप लागू करने के बावजूद, जिसका निपटान अगले सप्ताह हुआ, शुद्ध बिक्री के आंकड़े अधिक रहे होते। मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी मुख्य रूप से मूल्यांकन लाभ के कारण हुई है। वहीं स्वैप के कारण रिजर्व बैंक की हाजिर बाजार में शुद्ध बिकवाली का असर समायोजित हो गया।’

सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 1.3 अरब डॉलर बढ़ा है। 

बहरहाल गुरुवार को होने वाली अगली नीलामी के लिए रिजर्व बैंक ने अपने अनुसूचित ओएमओ  खरीद की राशि दोगुनी कर दी है और इसे 20,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। बॉन्ड बाजार उम्मीद कर रहा है कि रिजर्व बैंक अतिरिक्त ओएमओ नीलामी की घोषणा कर सकता है। 

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement