facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

भारत और UK में ऐतिहासिक समझौता: फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और सोशल सिक्योरिटी समझौते पर लगी मुहर

Advertisement

भारत-UK रिश्तों में नई मजबूती, निवेश और नौकरियों के नए रास्ते खुलेंगे

Last Updated- May 06, 2025 | 7:30 PM IST
India UK

करीब साढ़े तीन साल की लंबी और गहन बातचीत के बाद भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने मंगलवार को दो बड़े और अहम समझौते पूरे कर लिए। इनमें पहला है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और दूसरा है सोशल सिक्योरिटी समझौता, जिसे डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन भी कहा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मेरे मित्र UK के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर से बात कर खुशी हुई। यह एक ऐतिहासिक मौका है जब भारत और UK ने एक महत्वाकांक्षी और लाभदायक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन पूरा किया है। ये समझौते हमारे रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करेंगे और दोनों देशों में व्यापार, निवेश, नौकरियों और नवाचार को बढ़ावा देंगे।”

क्या मिलेगा इन समझौतों से?

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से दोनों देशों के बीच व्यापार आसान होगा। इसमें कई सामानों पर टैक्स घटेंगे और मार्केट तक पहुंच बढ़ेगी। इसके अलावा व्यापार के नियमों को आसान किया जाएगा। दूसरी ओर, सोशल सिक्योरिटी समझौते से उन भारतीय कामगारों को राहत मिलेगी जो UK में काम करते हैं। इससे उन्हें दो देशों में अलग-अलग योगदान नहीं देना पड़ेगा और पेंशन जैसे लाभ सुरक्षित रहेंगे। यह भारत की एक पुरानी मांग थी।

Also Read | सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल: क्या है ये अभ्यास और 7 मई को क्या होगा?

अब भी अटका है निवेश समझौता (BIT)

हालांकि एक और अहम समझौता अभी भी बाकी है — बाइलैटरल इनवेस्टमेंट ट्रीटी (BIT)। इसमें अब भी भारत और UK के बीच मतभेद बने हुए हैं, खासकर विवाद निपटाने की प्रक्रिया को लेकर। ये समझौते ऐसे समय पर हुए हैं जब दुनिया भर में व्यापार की दिशा बदल रही है। अमेरिका की तरफ से प्रोटेक्शनिस्ट नीतियों के चलते कई देश अब बाइलैटरल यानी दो देशों के बीच व्यापार समझौतों को तरजीह दे रहे हैं। भारत-UK समझौता भी इसी सोच का हिस्सा है।

इसी बीच, भारत और अमेरिका के बीच भी एक शुरुआती ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेज हो रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों देशों में कोई समझौता हो सकता है।

भारत और UK ने फरवरी में फिर से इन तीन समझौतों पर बातचीत शुरू की थी, जो लगभग एक साल रुकी हुई थी। हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल लंदन गए थे, जहां उन्होंने अपने UK समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने अटके मुद्दे सुलझाए और डील को अंतिम रूप दिया।

FY25 में हुआ 21.33 अरब डॉलर का व्यापार

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और UK के बीच कुल व्यापार 21.33 अरब डॉलर रहा। इसमें भारत ने 12.9 अरब डॉलर का निर्यात किया, जो पिछले साल से 13.3% ज्यादा है। वहीं UK से आयात 8.4 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल से 6.1% कम है।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement