facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत का रोडमैप: प्रो. महेंद्र देव ने BS ‘मंथन’ में बताया कैसे 3 बड़े लक्ष्यों से बदलेगी देश की तस्वीरBS ‘Manthan’ में Dixon के CEO अतुल लाल ने कहा: अब सिर्फ असेंबलिंग नहीं, खुद का ‘IP’ बनाएगा भारत₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावी

जीएसटी सुधार से FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 7.4% तक पहुंचेगी: NIPFP

Advertisement

NIPFP की समीक्षा के अनुसार चालू वित्त वर्ष में जीएसटी सुधार, घरेलू खपत और अमेरिका की अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन से भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है

Last Updated- November 12, 2025 | 7:43 AM IST
Indian Economy GDP
Representative Image

नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनैंस ऐंड पॉलिसी (एनआईपीएफपी) ने मंगलवार को साल के मध्य की अपनी नवीनतम की आर्थिक समीक्षा में कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर को युक्तिसंगत बनाए जाने और अमेरिका की अर्थव्यवस्था का क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन होने से चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

इस साल अप्रैल की समीक्षा में इसने वित्त वर्ष 26 में 6.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 6.8 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है, ‘सार्वजनिक क्षेत्र में भारी निवेश, ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में घरेलू खपत की मांग बहाल होने, वस्तु एवं सेवा कर को युक्तिसंगत बनाए जाने और बाहरी क्षेत्र खासकर अमेरिका का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद से भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर तेज रहने की उम्मीद है।’

हालांकि वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले स्वायत्त शोध संस्थान ने अपनी समीक्षा में दो वैकल्पिक परिदृश्य भी बताया है, जिसमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर और उम्मीद से कमतर रहने की परिकल्पना की गई है। इसके मुताबिक अगर अमेरिकी उत्पादन संभावित से 1 प्रतिशत ऊपर रहता है, तो अर्थव्यवस्था 8.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि अगर अमेरिकी उत्पादन संभावित से 1 प्रतिशत नीचे रहने पर वित्त वर्ष 2026 में आर्थिक वृद्धि दर 6 प्रतिशत रहने की संभावना है।

इसके अलावा एनआईपीएफपी ने खाद्य महंगाई दर में कमी के कारण चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर 1.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया है कि खाद्य तेल की महंगाई दर ऊंची बनी हुई है और सोने और चांदी में देखी गई तेज मूल्य वृद्धि के कारण मुख्य महंगाई दर बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - November 12, 2025 | 7:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement