facebookmetapixel
Advertisement
प्राइवेट कंपनियां बिछाएंगी रेलवे ट्रैक? रेलवे का 1.8 लाख करोड़ रुपये का नया प्लानक्या नाबालिग बच्चे के PPF अकाउंट में जमा पैसे को माता-पिता निकाल सकते हैं? दिल्ली हाई कोर्ट ने कर दिया साफविदेशी निवेशकों के लिए कमोडिटी ट्रेडिंग का दायरा बढ़ाएगा SEBI, क्रूड और गोल्ड में बढ़ेगी लिक्विडिटीटाटा मोटर्स का बड़ा EV दांव: देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक की शुरुआत की, एक बार चार्जिंग पर 350KM का रेंजत्योहारी सीजन में और महंगी होगी चीनी! उत्पादन में गिरावट से 11% तक बढ़े दाम, कीमत ₹50 के पारखरीफ बोआई में सुधार के बावजूद धान की रोपाई पिछड़ी, चावल उत्पादन कम होने की आशंकाExplainer: REITs या InvITs या फिजिकल रियल एस्टेट, कहां निवेश पर ज्यादा फायदा व कहां नुकसान का खतरा?NFO Alert: बंधन कॉन्ट्रा फंड का NFO 24 अगस्त तक खुला, ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?

जीएसटी संग्रह 1.42 लाख करोड़

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:20 PM IST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मार्च में 1.42 लाख करोड़ रुपये रहा, जो रिकॉर्ड है। जुलाई से लगातार जीएसटी संग्रह 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इससे पहले जनवरी में 1.40 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई थी।
फरवरी महीने में जारी जीएसटी ई-वे बिल की संख्या बढ़ गई थी, जिसका असर मार्च 2022 में जीएसटी राजस्व में दिखा है। अप्रैल महीने में भी जीएसटी संग्रह में तेजी बनी रह सकती है। पिछले साल मार्च की तुलना में इस साल मार्च में जीएसटी संग्रह 15 फीसदी अधिक रहा है। मार्च 2020 की तुलना में राजस्व संग्रह 46 फीसदी ज्यादा रहा है। वित्त मंत्रालय द्वारा आज जारी अंतरिम आंकड़ों के अनुसार फरवरी में जीएसटी संग्रह 1.33 लाख करोड़ रुपये रहा था। फरवरी के संग्रह पर कोरोनावायरस की तीसरी लहर का असर दिखा था, जिसके कारण सकल जीएसटी संग्रह जनवरी के 1.40 लाख करोड़ रुपये से कम रहा था।
फरवरी में कुल 6.91 करोड़ ई-वे बिल जारी किए गए थे, जबकि जनवरी में 6.88 करोड़ ई-वे बिल जारी हुए थे। मंत्रालय ने कहा कि ई-वे बिल में इजाफा आर्थिक गतिविधियों में सुधार का संकेत है।  सरकार द्वारा अनुपालन उपायों को सख्त बनाए जाने और जीएसटी चोरी एवं फर्जी बिलों पर रोक के उपायों से भी संग्रह बढ़ाने में मदद मिली है। इसके साथ ही व्युत्क्रम शुल्क ढांचे में
सुधार से भी राजस्व संग्रह में इजाफा हुआ है। डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एमएस मणि ने कहा, ‘बिक्री में मजबूती की वजह से भी मार्च में रिकॉर्ड जीएसटी वसूली हुई।’ उन्होंने कहा कि प्रमुख आर्थिक संकेतक में सुधार के साथ ही जीएसटी उपकर चोरी का पता लगाने के लिए डेटा माइनिंग से भी संग्रह में वृद्घि हुई है। मंत्रालय ने कहा कि मार्च में आयातित वस्तुओं से राजस्व 25 फीसदी बढ़ा है और घरेलू सौदों से जीएसटी संग्रह में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। कुल संग्रह में सीजीएसटी 25,830 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,378 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 74,470 करोड़ रुपये और उपकर 9,417 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022 की अंतिम तिमाही में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.38 लाख करोड़ रुपये रहा।
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘ज्यादा जीएसटी संग्रह के साथ ही सीमा शुल्क और प्रत्यक्ष कर संग्रह में इजाफा होने से सरकार का सकल कर राजस्व वित्त वर्ष 2022 के संशोधित अनुमान से अधिक रह सकता है।’

Advertisement
First Published - April 1, 2022 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement