facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

एनबीएफसी की बाधाएं दूर करेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:59 PM IST

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)के दिन भी शायद अब फिरने वाले हैं।


इस क्षेत्र की नकदी से जुड़ी बाधाएं दूर करने के लिए सरकार ने एक ढांचा तैयार करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें इन कंपनियों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई और इनकी बाधाओं को दूर करने के उपायों पर विचार किया गया।

बैठक के बाद गृहमंत्री पी चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया कि संकटग्रस्त  स्थिरता फंड विशेष उद्देश्य निधि (एसपीवी) के रूप में कार्य करेगी।

चिंदबरम ने बताया कि एसपीवी सरकारी गारंटी वाली प्रतिभूतियां जारी करेगा लेकिन ये 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की नहीं हो सकतीं।

हालांकि सरकार ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंकड़ा 25,000 करोड़ रुपये तक किया जा सकता है। इन प्रतिभूतियों की खरीद भारतीय रिजर्व बैंक करेगा और इस फंड का इस्तेमाल एसपीवी करेगा।

फंड का इस्तेमाल एनबीएएफसी अपनी मौजूदा देनदारियों को चुकाने में करेंगी। इसके अलावा आरबीआई कीमतों और कर्ज देने की दरों के बारे में वित्तीय सेवा विभाग से विचार विमर्श करेगी।

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement