facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी समुद्री बीमा क्लबों पर निर्भरता घटाने की तैयारी, भारत में बन सकता है अपना P&I क्लबलंबे समय तक ऊर्जा की दिक्कतों का सामना करेगा भारतG7 में मोदी की दो टूक, भारतीय नाविकों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता; ट्रंप बोले- व्यापार समझौता जल्दकोयले से गैस बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को मिलेगी नई रफ्तार, आज होगा बड़ा रोडशोचार श्रम संहिताओं को लागू करने की तैयारी तेज, राज्यों को मिला बड़ा निर्देशअमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से बाजार में जोश, BSE का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर के पारबैलेंस शीट में पारदर्शिता की जिम्मेदारी CFO की, राजेश एक्सपोर्ट्स मामले पर बोले NFRA प्रमुखदिल्ली के बाद बीजिंग पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री, क्या है नई रणनीति?ममता बनर्जी की पार्टी में बढ़ा सियासी संकट, अब फैसला स्पीकर के हाथ मेंमिडिल ईस्ट में जंग का साया, फिर भी भारत में डॉलर की बरसात! विदेशों से रिकॉर्ड पैसा भेज रहे प्रवासी

मुफ्त अनाज देने का राजकोष पर नहीं होगा असर

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने मनरेगा योजना में फर्जी मांग को लेकर चिंता व्यक्त की

Last Updated- November 06, 2023 | 9:44 PM IST
wheat crop

मुफ्त अनाज योजना के विस्तार से अगले 2 साल तक राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कोई बड़ा असर नहीं होगा। वित्त मंत्रालय के शीर्ष पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कुछ राज्यों द्वारा धन का दावा करने के लिए महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत की जा रही फर्जी मांग को लेकर भी वित्त मंत्रालय चिंतित है।

खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार ने तत्काल सहायता के लिए इस योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त जारी किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले शनिवार को मुफ्त राशन योजना- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी, जो दिसंबर 2023 में समाप्त हो रही है।

महामारी के दौरान सरकार ने 5 किलो अतिरिक्त अनाज देने की घोषणा की थी, जिसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नाम दिया गया था। यह सब्सिडी वाले 5 किलो अनाज के अतिरिक्त दिया गया था।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement