facebookmetapixel
Advertisement
अनशन के 21वें दिन सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, प्रदर्शनकारियों ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपफीफा विश्व कप फाइनल की रात चमकेगा बाजार, स्पेन-अर्जेंटीना मैच से कारोबारियों की होगी ताबड़तोड़ कमाईहोर्मुज के बाद अब लाल सागर पर मंडराया संकट, ईरान की धमकी से भारत की तेल आपूर्ति पर बढ़ा खतरापश्चिम एशिया संकट से केरल की रेमिटेंस-आधारित अर्थव्यवस्था को लगा तगड़ा झटका: मुख्यमंत्री वीडी सतीशनReliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछाल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पार

भारत में 37 अरब डॉलर के फंडिग की संभावना

Advertisement

अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी ने दिए संकेत

Last Updated- January 18, 2023 | 11:26 PM IST
Federal Reserve can't stop raising interest rates despite SVB, Signature Bank crisis
Creative Commons license

बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अमेरिका के उद्योग से वस्तुओं व सेवाओं के निर्यात की सुविधा प्रदान करने वाली अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी (यूएसटीडीए) को अपने पोर्टफोलियो से भारत में 37 अरब डॉलर के वित्तपोषण की उम्मीद है। भारत में अपने हाल के दौरे में यूएसटीडीए की डायरेक्टर एनोह टी एबॉन्ग ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, परिवहन, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर क्षेत्र में उनकी करीब 200 गतिविधियां चल रही हैं।

एबॉन्ग ने कहा, ‘हमारे पोर्टफोलियो की वित्त क्षेत्र में 37 अरब डॉलर खर्च करने की क्षमता है। इन परियोजनाओं के लागू होने पर हम इसके इस्तेमाल में सक्षम होंगे।’उन्होंने यह भी सूचित किया कि यूएसटीडीए ने भारत की 8 राज्य सरकारों के साथ साझेदारी की है, जो अंतरराज्यीय स्वच्छ ऊर्जा खरीद नीति के लिए है।

एबॉन्ग ने कहा कि यूएसटीडीए सार्वजनिक खरीद अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए वित्तपोषण करेगी, जिसका मकसद स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता और भारत के नागरिकों को बेहतर मूल्य पर ऊर्जा मुहैया कराने की क्षमता योग्य बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्यों पर ध्यान दिया जाना अहम है क्योंकि राज्य स्तर पर बुनियादी ढांचे के विकास पर बड़े काम हो रहे हैं। यह साझेदारी महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के साथ हुई है।

यह भी पढ़ें: भारत का 2022 में वस्तु व्यापार 1 लाख करोड़ डॉलर के पार

अमेरिका जी-7 देशों में से एक है, जो भारत के साथ जस्ट ट्रांजिशन पार्टनरशिप (जेईटीपी) पर हस्ताक्षर पर विचार कर रहा है, जिससे देश के ऊर्जा की आवाजाही को समर्थन दिया जा सके। एबॉन्ग ने कहा कि कई कार्य जेईटीपी के ढांचे के अनुरूप हैं। एबॉन्ग ने कहा, ‘हम अपने हिस्सेदारों की सहायता व उनके साथ साझेदारी पर विचार कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि परियोजनाएं लागू हो सकें।’

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement