facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेट

डीजल सस्ता, मालभाड़ा बढ़ेगा!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:46 AM IST

सरकार की ओर से शुक्रवार को भले ही पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की गई हो,


लेकिन ट्रांसपोर्टर और माल ढुलाई कंपनियां किराए में कटौती करने को तैयार नहीं हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि वे मंदी और नकदी की किल्लत का सामना कर रहे हैं, ऐसे में ईंधन की कीमतों में हुई कटौती से उन्हें कुछ राहत मिलेगी, लेकिन किराया कम कर दिया, तो कंपनियां नुकसान वहन करने में सक्षम नहीं हो पाएंगी।

यही नहीं, कुछ प्रमुख ट्रांसपोर्ट कंपनियां तो किराए में 5 से 10 फीसदी बढ़ोतरी की योजना बना रही हैं। देशभर में 3500 ट्रकों का परिचालन करने वाली सेफ एक्सप्रेस कंपनी के प्रबंध निदेशक (मार्केटिंग) विनीत कनौजिया का कहना है कि पिछले कुछ समय से ऊंची ब्याज दरें और वेयरहाउसों (मालगोदामों) के किराए में काफी इजाफा हुआ है।

ऐसे में हम अपने ग्राहकों को यह बता रहे हैं कि जल्द ही किराए में और बढ़ोतरी की जा सकती है। उनका कहना है कि मौजूदा उधारी की स्थिति को देखते हुए किराया बढ़ाने के अलावा, कंपनियों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।

माल ढुलाई कंपनियों का कहना है कि पिछले एक साल के दौरान माल ढुलाई की लागत काफी बढ़ गई है, जबकि उस अनुपात में किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यही वजह है कि डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती से किराए पर कोई असर पड़ने की आशंका नहीं है।

Advertisement
First Published - December 8, 2008 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement