facebookmetapixel
Advertisement
UN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

प्रवासी भारतीयों ने दोगुना जमा किया धन, 5 अरब डॉलर के पार पहुंची रकम

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 11:14 PM IST

प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) द्वारा जमा किया जाने वाला धन इस वित्त वर्ष में अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 के दौरान दोगुने से ज्यादा बढ़कर 5.95 अरब डॉलर हो गया है। यह वित्त वर्ष 22 की समान अवधि में 2.7 अरब डॉलर था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 के अंत में एनआरआई जमा बढ़कर 136.81 अरब डॉलर हो गया, जो दिसंबर 2022 में 134.48 अरब डॉलर था।

बैंकरों का कहना है कि जमा में बढ़ोतरी ब्याज दरों की सीमा में शिथिलता की वजह से आई है। बहरहाल एनआरआई जमा में से त्योहारों के सीजन में खर्च बढ़ा है।

जुलाई महीने में रिजर्व बैंक ने एनआरआई खाते में आवक बढ़ाने के लिए कदम उठाए थे। इन छूट में विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) या एफसीएनआर (बी) और प्रवासी वाह्य (एनआरई) जमा पर ब्याज दर की सीमा शिथिल किया जाना शामिल है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement