facebookmetapixel
Advertisement
AI में पीछे होने का भारत को मिल सकता है फायदा, बाजार के जोखिम से बचने की उम्मीदNSE IPO से दमानी और डॉली खन्ना की संपत्ति में होगा बड़ा उछाल?Stock Market: सेंसेक्स 77,400 के पार! तेल सस्ता, बाजार में पांचवें दिन भी तेजीDelhi-NCR में बनेंगे 4 Namo Cities! क्या बदल जाएगी करोड़ों लोगों की जिंदगी?Kia India ने बढ़ाईं कारों की कीमतें, 1 जुलाई से सभी मॉडल 2% तक होंगे महंगेतकनीक का लोकतंत्रीकरण जरूरी, भारत के लिए AI का मतलब ‘ऑल इनक्लूसिव’ : पीएम मोदीकेकी मिस्त्री तीन महीने और संभालेंगे HDFC बैंक के चेयरमैन की जिम्मेदारी, 5 अगस्त को AGMऑयल एंड गैस शेयरों पर घटा MFs का भरोसा, पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी 5.2% के रिकॉर्ड लो परPM Kisan 23rd Installment: 20 जून को खाते में आएंगे ₹2000, लेकिन इन किसानों का कट सकता है नाम; तुरंत चेक करें लिस्टMutual Funds का मई में कैसा रहा पोर्टफोलियो? बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देखें क्या खरीदा, क्या बेचा

आरबीआई के रुख से मांग में दिखी नरमी

Advertisement

वृद्धि बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता, दूसरी छमाही में पूंजी निर्माण और एआई निवेश में तेजी के संकेत

Last Updated- December 26, 2024 | 10:36 PM IST
RBI MPC

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मौद्रिक नीति से जुड़े रुख और वृहद स्तर पर किए गए सतर्क उपायों के कारण वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के दौरान मांग में नरमी दिखी जिससे आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ गई। वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा में यह बात कही है। समीक्षा में कहा गया है कि कई अच्छी वजहें भी हैं जिनसे आगे वृद्धि के लिए बेहतर संभावनाएं दिखेंगी।

समीक्षा में कहा गया है कि आरबीआई द्वारा नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) कम करने से लोगों को कर्ज देने की रफ्तार में तेजी आएगी जो वित्त वर्ष 2025 में काफी कम हो गई थी। जुलाई-सितंबर की अवधि में भारत की आर्थिक वृद्धि अनुमान से अधिक धीमी हो गई और कम होकर 7 तिमाहियों के निचले स्तर 5.4 फीसदी पर आ गई।

समीक्षा में कहा गया है कि भारत के घरेलू आर्थिक बुनियादी मानकों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में वृद्धि के लिए सकारात्मक रुझान है बशर्ते कोई नई अनिश्चितता नहीं आ जाए। वित्त मंत्रालय ने दूसरी तिमाही के दौरान जीडीपी वृद्धि में मंदी के लिए सार्वजनिक पूंजीगत खर्च में कमी, वैश्विक स्तर की अनिश्चितताओं, अधिक क्षमता और डंपिंग के डर से प्रभावित निजी पूंजीगत खर्च के स्तर जैसे कारण बताए। मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘वृद्धि को बनाए रखने के लिए जरूरी होगा कि सभी आर्थिक हितधारक पूरी प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम करें।’

समीक्षा में कहा गया है कि डॉलर की मजबूती और अमेरिका में नीतिगत दरों पर विचार करने से उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर भारत सहित अन्य देशों के मौद्रिक नीति निर्धारकों पर भी पड़ेगा।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में पूंजी निर्माण में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं क्योंकि केंद्र सरकार का पूंजीगत खर्च भी तेजी से बढ़ रहा है।

सरकार को उम्मीद है कि भारत में विदेशी निवेश में तेजी आएगी। कृषि क्षेत्र में उत्पादन की अच्छी संभावनाओं के कारण सरकार को उम्मीद है कि धीरे-धीरे खाद्य कीमतों का दबाव कम होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत इस वक्त आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) में दिख रही वृद्धि को भुनाने के लिए बेहतर स्थिति में है। इसलिए एआई स्टार्टअप में निवेश बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement