facebookmetapixel
Navratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेश

मिठाइयां- नमकीन निर्माताओं के महासंघ की सरकार से मांग, 12% से कम कर 5% हो GST

मिठाई दुकानों पर रसगुल्ला या जलेबी खाने पर आईटीसी के बगैर 5 फीसदी और घर ले जाने पर भी आईटीसी के साथ 5 फीसदी कर लगता है।

Last Updated- August 27, 2025 | 9:55 PM IST

मिठाइयां और नमकीन बनाने वालों के महासंघ ने नमकीन पर वस्तु एवं सेवा शुल्क (जीएसटी) को 12 फीसदी से कम कर 5 फीसदी करने की मांग की है। इसके अलावा महासंघ ने चाट और रेस्तरां में खाने-पीने की चीजें बेचने वाली मिठाई दुकानों पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के साथ 5 फीसदी कर लगाने का आग्रह किया है।

महासंघ ने अपने नोट में कहा है कि इन बदलावों से मुकदमेबाजी में कमी आएगी, मार्जिन स्थिर रहेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यह भारत की वैश्विक खाद्य केंद्र बनने की महत्त्वाकांक्षा के अनुरूप भी होगा। इसने बताया कि अभी खाद्य पदार्थ सभी मौजूदा जीएसटी स्लैब में बंटे हैं।

महासंघ के महानिदेशक फिरोज एच नकवी ने कहा, ‘अभी मालाबारी पराठे पर 18 फीसदी कर लगता है, जबकि रोटी एवं चपाती पर 5 फीसदी और ब्रेड करमुक्त है। गैर ब्रांडेड नमकीन पर 5 फीसदी जीएसटी लगता है, जबकि ब्रांडेड नमकीन पर 12 फीसदी वस्तु एवं सेवा शुल्क चुकाना पड़ता है। मिठाई दुकानों पर रसगुल्ला या जलेबी खाने पर आईटीसी के बगैर 5 फीसदी और घर ले जाने पर भी आईटीसी के साथ 5 फीसदी कर लगता है। लगभग यही स्थिति यही मिठाइयों पर भी लागू होती है।’

नकवी ने कहा, ‘उत्पाद की अलग-अलग श्रेणियों में ऐसी विसंगतियों के कारण वर्गीकरण विवाद, अनुपालन का बोझ बढ़ गया है और मुकदमेबाजी भी लगातार बढ़ रही है। इससे भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में छोटे और मझोले कारोबारियों को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है।’

याचिका में यह भी कहा गया है कि रेस्तरां सेवाओं पर आईटीसी के साथ 5 फीसदी जीएसटी लगता है और शोरूम की बिक्री आईटीसी के साथ 5, 12 और 18 फीसदी जीएसटी के अधीन है। नकवी ने कहा, ‘चूंकि दोनों परिचालनों में रसोई, कर्मचारी, उपयोगिताएं और किराया जैसा एक ही बुनियादी ढांचा होता है, इसलिए इनपुट खर्चों को अलग-अलग बांटना लगभग असंभव है। नतीजतन, व्यवसायों को दो-दो रिकॉर्ड रखने पड़ते हैं, जिससे परिचालन लागत बढ़ जाती है और मुकदमेबाजी का जोखिम बढ़ जाता है।’

First Published - August 27, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट