facebookmetapixel
Advertisement
शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?RRP इलेक्ट्रॉनिक्स और ओर्विस सेमी मिलकर तैयार करेंगे स्वदेशी लो-लाइट इमेजिंग टेक्नोलॉजीBEL Share Price: नतीजों के बाद 4.5% टूटा शेयर, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज की रायदेश के औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल, जून में IIP ग्रोथ रेट बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंचीIndo-MIM IPO में लगाया है पैसा? आज आएगा अलॉटमेंट, BSE-NSE पर ऐसे करें स्टेटस चेकबार-बार ट्रेन से करते हैं सफर? इन 5 IRCTC  Credit Cards से टिकट बुकिंग पर मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्सदेश से बाहर अगर हुआ हादसा तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफInvesco के दो नए ETF लॉन्च, Sensex और Nifty Bank में निवेश का मौका; जानें किसके लिए हैं बेहतरDMart Share Price: स्टोर खोलने की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, शेयर में बड़ी गिरावट; अब क्या करें निवेशक?

हाल के पखवाड़े में ऋण वृद्धि दर 16.5 फीसदी

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 10:54 PM IST
Loan

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल के आंकड़ों के मुताबिक पहले के पखवाड़े (fortnight) मामूली कमी के बाद 13 जनवरी, 2023 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों के ऋण में मामूली वृद्धि हुई है।

बैंकों द्वारा दिया गया कर्ज पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16.5 प्रतिशत बढ़कर 132.81 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

30 दिसंबर 2022 को समाप्त पखवाड़े में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ऋण में वृद्धि घटकर 14.9 प्रतिशत हो गई थी। ऐसा आधार के असर के कारण हुआ था। क्योंकि इसके पहले के साल में बैंक के ऋण में 9.2 प्रतिशत का विस्तार हुआ था।

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च में वित्तीय संस्थानों के निदेशक एवं प्रमुख प्रकाश अग्रवाल ने कहा, ‘पिछले पखवाड़े में आधार का असर था। इसलिए ऋण वृद्धि में कमी आई थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, इसलिए हम पिछले साल की तुलना में ऋण वृद्धि में तेजी देख रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वृद्धि जारी रहेगी, क्योंकि चौथी तिमाही में सामान्यतया मांग तेज रहती है।’

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement