facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

जीएसटी परिषद ने कोयला उपकर हटाया, बिजली की लागत घटेगी 17-18 पैसे प्रति यूनिट

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने बयान में बताया कि इस बदलाव से बिजली क्षेत्र के लिए कोयले का औसत मूल्य 260 रुपये प्रति टन के करीब रहने का अनुमान है।

Last Updated- September 23, 2025 | 8:18 AM IST
Electricity
Representative Image

बिजली उत्पादन की लागत प्रति इकाई 17 से 18 पैसे घटना तय है। दरअसल, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसीटी) परिषद ने हाल में कोयले पर 400 रुपये प्रति टन का क्षतिपूर्ति उपकर हटा दिया था। कोयला मंत्रालय ने बयान में बताया कि इस बदलाव से बिजली क्षेत्र के लिए कोयले का औसत मूल्य 260 रुपये प्रति टन के करीब रहने का अनुमान है।

इसने बताया कि इस सुधार से ग्रेड्स ग्रेड 6 से ग्रेड 17 तक के कोयले का मूल्य 13.40 से 329.61 रुपये प्रति टन घट जाएगा। इस कदम से पहले के एकसमान उपकर की जगह कोयला ग्रेडों पर 39.81 प्रतिशत की एकसमान कर व्यवस्था लागू हो गई है। पहले उपकर की विषमताओं के कारण कम गुणवत्ता के कोयले की लागत जैसे जी-11 गैर कोकिंग कोयले की लागत बढ़ गई थी। कोल इंडिया लिमिटेड ज्यादातर जी-11 गैर कोकिंग कोयले का उत्पादन करता है। जहां कर भार 65.85 प्रतिशत था जबकि उच्च ग्रेड जी 2 कोयले पर कर 35.64 प्रतिशत था।

जीएसटी परिषद् की 56वीं बैठक में कोयले पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दी गई।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement