facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सीएनजी-पीएनजी का इस्तेमाल शीर्ष पर पहुंचने की संभावना

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:03 AM IST

क्रिसिल रेटिंग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) के माध्यम से घरेलू और औद्योगिक इस्तेमाल में आने वाली प्राकृतिक गैस की बिक्री कम से कम एक तिमाही तक तेज रहने की संभावना है।
क्रिसिल रेटिंग ने एक बयान में कहा है, ‘इस वित्त वर्ष में गैस की खपत 25-27 प्रतिशत बढऩे की संभावना है क्योंकि वाहनों की आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियां तेज हुई हैं। साथ ही पेट्रोल और डीजल तथा फर्नेस ऑयल की तुलना में गैस की कीमतों के कारण रिकॉर्ड फायदा हो रहा है।’  बयान में कहा गया है, ‘इस तरह की मजबूत वृद्धि से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटरों का परिचालन मुनाफा बहुत जोरदार, करीब 28 प्रतिशत रहने की संभावना है, हालांकि तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) इस मुनाफे पर आंशिक असर डालेगा।  
मजबूत बैलेंस सीट से वितरकों के स्थिर क्रेडिट पोर्टफोलियो को समर्थन मिलेगा।’ वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान सिटी गैस की मात्रा में 13 प्रतिशत का संकुचन आया था। इसकी वजह यह है कि सीएनजी और पीएनजी दोनों की मांग कोविड महामारी के कारण घट गई थी, जिनकी कुल सिटी गैस खपत में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रिकवरी के पहले पहली तिमाही में गिरावट बहुत तेज थी। क्रिसिल रेटिंग्स में सीनियर डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने कहा, ‘पिछले साल के विपरीत इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लॉकडाउन का असर कम रहा है और वाहनों की आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियां पिछले साल की समान अवधि से130 प्रतिशत ज्यादा रही हैं।’ 

Advertisement
First Published - September 15, 2021 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement