facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

जून में भारत के स्टील आयात में चीन, वियतनाम का हिस्सा बढ़ा

जून में भारत का तैयार स्टील का निर्यात मई की तुलना में 27.6 प्रतिशत घटकर 5.02 लाख टन रह गया। जून, 2022 की तुलना में इसमें 21.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

Last Updated- July 16, 2023 | 4:28 PM IST
Steel

चीन और वियतनाम जैसे देशों का भारत के जून, 2023 के 4.84 लाख टन के स्टील आयात में हिस्सा सालाना आधार पर बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्टील मंत्रालय ने कहा कि जून में भारत का कुल स्टील आयात मासिक आधार पर 5.9 प्रतिशत और जून, 2022 की तुलना में 7.6 प्रतिशत बढ़ा है।

भारत के स्टील आयात में चीन का हिस्सा करीब 11 फीसदी बढ़ा

आंकड़ों के अनुसार, भारत के स्टील आयात में चीन, जापान, वियतनाम, सऊदी अरब, रूस, नेपाल और अमेरिका का हिस्सा पिछले साल के जून माह की तुलना में बढ़ा है। जून, 2022 में स्टील आयात में चीन का हिस्सा 26.1 प्रतिशत और वियतनाम का एक प्रतिशत था। वहीं जून, 2023 में भारत के स्टील आयात में चीन का हिस्सा बढ़कर 37.1 प्रतिशत हो गया है।

Also read: Vehicles Export: इस वजह से पहली तिमाही में देश से वाहनों का निर्यात 28 फीसदी घटा

भारत का लक्ष्य 30 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता हासिल करना

वियतनाम का हिस्सा भी बढ़कर 4.8 प्रतिशत हो गया है। यह आंकड़ा इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि भारत ने अपनी स्टील उत्पादन क्षमता को 30 करोड़ टन पर पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। जून में भारत का तैयार स्टील का निर्यात मई की तुलना में 27.6 प्रतिशत घटकर 5.02 लाख टन रह गया। जून, 2022 की तुलना में इसमें 21.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

Also read: Windfall Tax: भारत ने कच्चे तेल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्‍स, नई दरें आज से लागू

जून में लौह अयस्क का दाम 3,900 रुपये प्रति टन पर रहा स्थिर

आंकड़ों से पता चलता है कि जून, 2023 में भारत के निर्यात में ब्रिटेन, मेक्सिको, रूस, इटली, पुर्तगाल और नेपाल का हिस्सा बढ़ा है। जून में लौह अयस्क का दाम 3,900 रुपये प्रति टन पर स्थिर रहा। मई में भी यह इसी स्तर पर था। लौह अयस्क इस्पात विनिर्माण में काम आने वाला प्रमुख कच्चा माल है।

First Published - July 16, 2023 | 4:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट