facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

केंद्र ने पुराने हवाई अड्डों को बरकरार रखने से किया इनकार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:29 PM IST

केंद्र सरकार ने बेंगलुरु और हैदराबाद में इस माह के अंत तक नये अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में परिचालन शुरु होने के बाद इन शहरों के एचएएल और बेगमपेट हवाई अड्डों को बरकरार रखने से इनकार कर दिया है।


दो दिन पहले ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म पर बनी संसदीय स्थायी समिति ने एचएएल और बेगमपेट हवाई अड्डे को बरकरार रखने की सिफारिश की थी।


केंद्रीय नागर-विमानन सचिव अशोक चावला ने शुक्रवार को कहा कि इन हवाई अड्डों को बरकरार रखना सरकार के लिये संभव नहीं है क्योंकि बेंगलुरु और हैदराबाद में बनने वाले नये हवाई अड्डों के प्रर्वतकों से एक समझौता किया गया है जिसके तहत उन्हें बेंगलुरु और हैदराबाद की आकाशीय सीमा में पूर्ण अधिकार दिया गया है।


समझौते के अनुसार देवनहल्ली के निकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन शुरु होते ही वर्तमान एचएएल हवाई अड्डे को 30 मार्च तक बंद कर दिया जाएगा।


एचएएल हवाई अड्डे के परिचालन को नियमित बनाये रखनेकी बेंगलुरु के  एक वकील की याचिका की अवधि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 10 मार्च तक बढ़ा दी है। इसी प्रकार की एक याचिका हैदराबाद उच्च न्यायालय में भी दायर की गयी है।


उड़ान परीक्षणों के समय बेंगलुरु में मौजूद चावला ने संवाददाताओं से कहा कि हम याचिकाओं पर समझौते और नीतियों के अनुसार कार्रवाई करेंगे। हम दोनों हवाई अड्डों को बरकरार नहीं रख सकते हैं।


संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों पर चावला ने कहा कि सरकार समिति की सिफारिशों को देखेगी, फिर उसके अनुसार कोई कार्रवाई की जाएगी।
इसके पहले दिन में किंगफिशर एयरलाइंस,एयर डेक्कन और एयर फोर्स जिनके हवाई जहाजों को इस नये हवाई अड्डे से परिचालन करना है, ने परीक्षण के दौर में भाग लिया।


परीक्षण की शुरुआत सुबह 10 बजे किंगफिशर एयरलाइंस के मुंबई से आने वाले विमान की लैंडिग से हुई और उसके बाद डेक्कन एयरलाइंस का विमान एचएएल एयरपोर्ट से इस नये हवाई अड्डे पर उतरा।


किंगफिशर एयरलाइंस ने अंतरराष्ट्रीय आगमन प्रक्रिया का परीक्षण किया और उसके यात्रियों ने बोर्डिंग ब्रिज के जरिये टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश किया।
डेक्कन ने रिमोट पार्किंग बे का इस्तेमाल किया और घरेलू आगमन प्रक्रिया का अध्धयन किया।


करीब 400 लोगों ने परीक्षण में भाग लिया। सभी पहलुओं का गहराई से अध्धयन किया गया।
एयर इंडिया का विमान आगामी 30 मार्च की मध्य रात्रि को इस नये हवाई अड्डे से सिंगापुर के लिये उड़ान भरेगा।

Advertisement
First Published - March 7, 2008 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement