मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

BFSI Summit Highlights: दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े सबको चौंका देंगे: RBI गवर्नर

साल के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रमों में से एक ‘बिज़नेस स्टैंडर्ड BFSI Summit 2023’ का आज (31 अक्टूबर) दूसरा दिन है। यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन है मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक…

Shaktikanta Das, Governor, Reserve Bank of India

Shaktikanta Das, Governor, Reserve Bank of India

Last Updated: अक्टूबर 31, 2023 | 6:50 PM IST

साल के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रमों में से एक ‘बिज़नेस स्टैंडर्ड BFSI Summit 2023’ का आज (31 अक्टूबर) दूसरा दिन है। यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन है मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया है।

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया, “हाल के सालों में, हमारा ध्यान सरकारी सिक्योरिटी बाजार में इन्वेस्टर बेस का विस्तार करने पर रहा है। आरबीआई के पास बड़े पैमाने पर इनफ्लो और आउटफ्लो के मैनेजमेंट में एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। पिछले साल यूक्रेन युद्ध के बाद भी, हमारे यहां ज्यादा आउटफ्लो देखने को नहीं मिला था।”

“विदेशी इन्वेस्टरों को ऐसे हालातों से निपटने के लिए आरबीआई की क्षमता पर भरोसा है। पिछले इनफ्लो के दौरान, आरबीआई ने रिजर्व बनाने के लिए उनका उपयोग किया था। पैसिव इन्वेस्टर अब आर्थिक बारीकियों पर ध्यान देते हैं। वर्तमान में, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। हमारा लक्ष्य 2028 तक भारत को वैश्विक विकास में 18% योगदान देना है।”

भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा, “हम अपने बैंक के भीतर एक डिजिटल बैंक स्थापित करना चाहते हैं। योनो 2.0 को अगले 8-9 महीनों में पेश किया जाएगा।” योनो भारतीय स्टेट बैंक का एक व्यापक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को फ्लाइट, ट्रेन, बस, टैक्सी बुक करने, ऑनलाइन शॉपिंग और मेडिकल बिल का भुगतान करने जैसी विभिन्न सेवाओं तक एक्सेस प्रदान करता है।

भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमेन दिनेश खारा ने कहा, “हम अपनी बैलेंस शीट पर किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं, और हम अपनी संपत्ति के बारे में चिंतित नहीं हैं। हम हमेशा एसबीआई की तकनीक में सुधार कर रहे हैं। योनो में हर दिन 10 मिलियन लॉगिन होते हैं, और एसबीआई के 84% ट्रांजैक्शन डिजिटल होते हैं।”

भारतीय स्टेट बैंक के एमडी सी एस सेट्टी ने कहा, “रिटेल बुक्स की जांच करते हुए, हम सभी के लिए एक ही नियम का उपयोग नहीं कर सकते। लोग EMI का भुगतान कर सकते हैं या नहीं यह ब्याज दरों पर निर्भर करता है।”

आज के कार्यक्रम की शुरुआत जनरल बीमा सीईओ पैनल की चर्चा के साथ हुई है। IRDAI के अध्यक्ष देबाशीष पांडा ने कहा कि जैसे-जैसे हम डिजिटल दुनिया की ओर यात्रा शुरू कर रहे हैं, साइबर सुरक्षा सर्वोपरि महत्व रखती है। मेरा मानना ​​है कि बीमा उद्योग चुनौती के लिए तैयार है।

बीमा उद्योग को कोविड महामारी का खामियाजा भुगतना पड़ा। कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एमडी, महेश बालासुब्रमण्यम ने कहा, हम समय की कसौटी पर खरे उतरे। “डिजिटलीकरण ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट की संस्थापक और सीईओ रेणुका रामनाथ ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए भारत को बड़े निगमों की जरूरत है।

बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई समिट 2023 में मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट की संस्थापक और सीईओ रेणुका रामनाथ ने कहा, एशिया पैसिफिक में निवेश के लिए भारत एक बेहद पसंदीदा स्थान है।

बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई समिट 2023 में मॉर्गन स्टेनली इंडिया के प्रबंध निदेशक रिधम देसाई ने कहा, फ्रीबी कल्चर से पता चलता है कि भारत की राजनीति अर्थव्यवस्था की समान गति से आगे नहीं बढ़ी है।

इससे पहले मोतीलाल के चेयरमैन और सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल ने कहा, “अगले 5 और 10 साल में सेंसेक्स क्रमश: 2 गुना और 4 गुना ऊपर जाएगा। इस तिमाही में भारतीय उद्योग जगत का मुनाफा 25 फीसदी की उम्मीद के मुकाबले 32 फीसदी बढ़ा है।

यहां देखिए BS BFSI इनसाइट समिट 2023 लाइव-

BS BFSI Summit 2023 का उद्घाटन कल सुबह 10 बजे नैबफिड और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के अध्यक्ष के वी कामथ ने किया था। इस शिखर सम्मेलन में कई प्रमुख अर्थशास्त्रियों, म्यूचुअल फंड CIOs, और मार्केट एक्सपर्ट्स ने शेयर बाजार और देश की इकॉनमी को लेकर चर्चा की।

आइए, जानते हैं कि समिट के दूसरे दिन क्या कुछ होगा खास? BFSI समिट से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए बने रहे बिज़नेस स्टैंडर्ड हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ…

Image Gallery

BFSI Panel on General Insurance CEOs
BFSI Panel on General Insurance CEOs BFSI Panel on General Insurance CEOs
BFSI Special session with market experts
BFSI Special session with market experts BFSI Special session with market experts
BFSI Private Equity CEOs panel
BFSI Private Equity CEOs panel BFSI Private Equity CEOs panel
Debasish Panda, Chairman, IRDAI
Debasish Panda, Chairman, IRDAI Debasish Panda, Chairman, IRDAI
Debasish Panda, Chairman, IRDAI
Debasish Panda, Chairman, IRDAI Debasish Panda, Chairman, IRDAI
Sanjay Agarwal, MD & CEO, AU Small Finance Bank. Photo: Kamlesh Pednekar
Sanjay Agarwal, MD & CEO, AU Small Finance Bank. Photo: Kamlesh Pednekar Sanjay Agarwal, MD & CEO, AU Small Finance Bank. Photo: Kamlesh Pednekar
BFSI
Panel Discussion (BFSI) Panel Discussion (BFSI)
Dinesh Khara, Chairman, SBI
Dinesh Khara Dinesh Khara, Chairman, SBI

Advertisement