facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

B20 Summit India: मोदी का सुझाव, साल का एक दिन ‘अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाए

मोदी ने रविवार को यहां B20 भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में त्योहारों का मौसम चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के साथ 23 अगस्त को ही शुरू हो गया है।

Last Updated- August 27, 2023 | 7:26 PM IST
B20 summit: Modi's suggestion, one day of the year should be celebrated as 'International Consumer Service Day'

B20 Summit India: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योग जगत से उपभोक्ता अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने साल में एक दिन ‘अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता सेवा’ दिवस के रूप में मनाने का सुझाव देते हुए कहा है कि उद्योग जगत को उपभोक्ता अधिकारों का जश्न मनाने के बजाय उपभोक्ता केंद्रित बनने पर ध्यान देना चाहिए।

चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के साथ भारत में त्योहारों का मौसम शुरू

मोदी ने रविवार को यहां B20 (बिजनेस20) भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में त्योहारों का मौसम चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के साथ 23 अगस्त को ही शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने टीकों का उत्पादन बढ़ाकर करोड़ों लोगों का जीवन बचाया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान करीब 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

Also read: B20 Summit India: भरोसेमंद आर्थिक वृद्धि के लिए महंगाई को काबू में रखना मेरी प्राथमिकता- सीतारमण

भारत ग्लोबल सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत ग्लोबल सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमने अफ्रीकी संघ को G20 का स्थायी सदस्य बनने का न्योता दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हरित ऊर्जा पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम ग्रीन हाइड्रोजन में सौर ऊर्जा की सफलता को दोहराने का प्रयास कर रहे हैं। B20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक किया गया है। इस शिखर सम्‍मेलन का विषय आर.ए.आई.एस.ई. – जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव, दीर्घकालीन और न्यायसंगत कारोबार है। इसमें लगभग 55 देशों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

First Published - August 27, 2023 | 3:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट