facebookmetapixel
Stocks to Buy: बजट से पहले ये 3 स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर दे रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्ते में दे सकते हैं 15% तक रिटर्नसोना सस्ता हुआ तो लोन फंसा? गोल्ड लोन कंपनियों पर दोहरी मार9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादूबजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटाGold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटकाLPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नीतिन कामत भी कर चुके है मांगBudget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Update: FM सीतारमण का बजट भाषण शुरू, सेंसेक्स 250 अंक ऊपर; निफ्टी 25400 के पार

Axis Bank का अनुमान, वैश्विक चुनौतियों के कारण 2024-25 में 6.5% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ

RBI ने पिछले शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष के लिए अपना वृद्धि दर अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है।

Last Updated- December 11, 2023 | 7:00 PM IST
GDP base year revision: Government considering changing the base year for GDP calculation to 2022-23 जीडीपी गणना के लिए आधार वर्ष को बदलकर 2022-23 करने पर विचार कर रही सरकार

भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2024-25 में वैश्विक चुनौतियों के कारण घटकर 6.5 प्रतिशत पर आ जाएगी। Axis Bank के मुख्य अर्थशास्त्री नीलकांत मिश्रा ने सोमवार को यह अनुमान लगाया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष के लिए अपना वृद्धि दर अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है। मिश्रा ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धि के जोखिम के साथ सात प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया।

उन्होंने अगले वित्त वर्ष के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाते हुए इसके लिए निकट भविष्य में वैश्विक संकट और बढ़ने को जिम्मेदार ठहराया।

मिश्रा ने कहा कि घरेलू गतिविधियां जुझारू बनी हुई हैं और वैश्विक वृद्धि पहले से ही बाधित है तथा आगे चलकर स्थिति और खराब होने की संभावना है।

मिश्रा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में राजकोषीय घाटे से वृद्धि को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि लंबे समय से मंदी की आशंका एक वास्तविकता होगी।

First Published - December 11, 2023 | 7:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट