facebookmetapixel
Advertisement
Shiprocket IPO: आज अलॉटमेंट, 100 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद किसे मिलेगा शेयर? GMP ₹33, NSE-BSE पर ऐसे चेक करेंओला इलेक्ट्रिक का बड़ा दांव: घर से पावर ग्रिड तक बिजली स्टोर करेगा ‘शक्ति’, कीमत ₹99,999 से शुरूभारतीय बाजारों में आज बिकवाली से ₹1 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, कौनसे फैक्टर्स बना रहे दबाव?यूजर्स के लिए UPI ट्रांजैक्शन मुफ्त, फिर कैसे चलता है सिस्टम? ‘जीरो फीस’ मॉडल का पूरा गणितमल्टीबैगर स्टॉक फिर करेगा धमाका! नतीजों के बाद अशोक लेलैंड पर 40% अपसाइड का टारगेट; ब्रोकरेजेज ने क्यों जताया भरोसा?FMCG कंपनियों ने सिर्फ 30% लागत ग्राहकों पर डाली, आगे और महंगे हो सकते हैं रोजमर्रा के सामानमोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹807 वाला शेयर ₹980 पर खुला, निवेशकों को मिला 21% का फायदाधूत ट्रांसमिशन IPO की 38% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹5600 का मुनाफा, Hold करें या बेच दें?होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़े

सीमा शुल्क उल्लंघन के दिशा निर्देशों में संशोधन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:32 PM IST

 केंद्रीय अप्रत्यक्ष एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तारी के लिए मौद्रिक सीमा, अभियोजन और जमानत संबंधी दिशानिर्देशों को संशो​धित किया है। इस अप्रत्यक्ष कर निकाय ने 16 अगस्त को जारी किए अपने परिपत्र में विस्तार से बताया है कि किन किन मामलों में सीमा शुल्क नियमों के उल्लंघन में गिरफ्तारी हो सकती है।
मसलन सोने जैसे उच्च मूल्य के सामान की तस्करी और सामान के अनधिकृत आयात, जिसकी बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है, उनमें अभियोजन और गिरफ्तारी हो सकती है। दो करोड़ रुपये या उससे अधिक के सामान की गलत घोषणा या शुल्क वंचना के मामले भी इसी तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यदि माल के निर्यात में धोखाधड़ी से शुल्क वापसी या शुल्क में छूट की रा​शि दो करोड़ रुपये से अधिक है तो भी गिरफ्तारी होगी। सीबीआईसी ने बताया, ‘ अधिनियम (सीमा शुल्क) गिरफ्तारी के लिए कोई अधिकतम मूल्य सीमा निर्दिष्ट नहीं करता है, लेकिन यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी अपराध के लिए गिरफ्तारी केवल असाधारण परिस्थितियों में ही प्रभावी होनी चाहिए।‘ 
सीबीआईसी ने बताया कि हालांकि मूल्य की उक्त सीमा गोला-बारूद, प्राचीन वस्तुएं, कला खजाने, वन्य जीव और विलुप्तप्राय प्रजातियों जैसी कुछ वस्तुओं पर लागू नहीं होंगी। ऐसे मामलों में यदि आवश्यक हो तो उसके तथ्य और परिस्थितियों के आधार पर ही गिरफ्तारी पर विचार किया जा सकता है, भले ही इसमें शामिल आपत्तिजनक सामान की कीमत कुछ भी हो। 
 

Advertisement
First Published - August 18, 2022 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement