facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेट

यूएई के साथ समझौते को मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:46 AM IST

संयुक्त अरब अमीरात के साथ कारोबार, निवेश, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान प्रदान बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने दोनों देशों के बीच हवाई सेवा समझौते को मंजूरी दे दी।


इस समझौते के जरिए दोनों देशों के बीच कितनी भी उड़ानें भरी जा सकेंगी और दोनों ही देश एक दूसरे के साथ कारोबार समझौता और कोड शेयरिंग कर सकेंगे। इस समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर किया जाएगा।

इस समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच इस साल फरवरी में चर्चा की गई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह नया समझौता मौजूदा हवाई सेवा समझौते (एएसए) की जगह लेगा जिस पर भारत और यूएई ने 21 मार्च 1989 को हस्ताक्षर किए थे।

इस बयान में बताया गया है कि मौजूदा एएसए आधुनिक नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) टेम्पलेट पर आधारित है। केंद्रीय मंत्रालय ने भारत-अरब सहयोग मंच के गठन के जरिए दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने को भी मंजूरी दे दी है।

बयान में कहा गया है कि इस समझौते से भारत और अरब देशों में बीच संबंधों में मधुरता आएगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने रेलवे मंत्रालय द्वारा संसद के दोनों सदनों में रेलवे कनवेंशन कमिटी (2004) की नौंवी रिपोर्ट को पेश करने की भी मंजूरी दे दी।

इस बयान में कहा गया है कि, ‘रेलवे मंत्रालय इसके जरिए रेलवे कनवेंशन कमिटी के सुझावों को लागू कर सकेगा।’

काकतिया परियोजना का प्रस्ताव मंजूर

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी (सीसीईए) ने सिंगरेणी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड की काकतिया लांगवाल परियोजना को मंजूरी दे दी।

आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले की इस परियोजना के जरिए आंध्र प्रदेश ऊर्जा उत्पादन निगम और दूसरी इकाइयों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना के लिए 453.63 करोड़ रुपये की पूंजी की आवश्यकता होगी।

कंपनी ने उक्त परियोजना पर कुल 620.03 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।सीसीईए ने मंजूर लागत अनुमान के भीतर परियोजना को लागू करने में लचीलापन के लिए भी अपनी मंजूरी प्रदान की है।

Advertisement
First Published - November 27, 2008 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement