facebookmetapixel
Advertisement
NBFC Stocks: चोलामंडलम, श्रीराम फाइनेंस और इंडिया शेल्टर बने ब्रोकरेज के टॉप पिक, जानिए क्यों बढ़ा भरोसाSuper El Niño: 2026 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ला सकता है सुपर एल नीनो, IMD भी अलर्ट₹148 से ₹220 तक टारगेट, आखिर IGL को लेकर क्यों बंटे हुए हैं एक्सपर्ट्स?ईरान युद्ध में US के 42 जेट और ड्रोन तबाह; F-15E, F-35A जैसे फाइटर जेट भी हुए नष्टRupee Record Low: रुपये में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 96.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा₹135 पर ट्रेड कर रहा PSU Stock, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रहा ₹200 का लेवल, खरीदें या होल्ड करें?Gold, Silver Price Today: सोने का वायदा भाव टूटा, चांदी में भी आई ₹2,889 की गिरावटइलेक्ट्रिक बस-ट्रकों को बढ़ावा देने की तैयारी, सरकार ला सकती है 1 अरब डॉलर की योजनाआज आखिरी मौका! ITC Hotels समेत 4 कंपनियां दे रही डिविडेंड और राइट्स इश्यू का फायदाStocks to watch today: Karnataka Bank से लेकर JSW Energy तक, आज ये शेयर करा सकते हैं कमाई

60 गीगावॉट को पारेषण से जुड़ने का इंतजार

Advertisement

लगभग 40 गीगावॉट क्षमता वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के बिजली के लिए खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं।

Last Updated- March 09, 2025 | 10:28 PM IST
Renewable energy

बिजली पारेषण ढांचा तैयार होने और परियोजनाओं की शुरुआत में तालमेल के अभाव से 60 गीगावॉट क्षमता तक की नवीकरणीय (आरई) परियोजनाएं लटक गई हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान 40 बिजली पारेषण योजनाएं आवंटित की गई थीं, जो चालू और अगले वित्त वर्षों में शुरू होने वाली हैं। मगर इन परियोजनाओं के लिए अब तक केंद्रीय पारेषण इकाई (सीटीयू) से बिजली कनेक्शन मिलने की मंजूरी नहीं मिल पाई है।
दूसरी तरफ, आरई परियोजनाओं को जोड़ने वाली ज्यादातर पारेषण परियोजनाओं की पूरी होने की समयसीमा बढ़ाने की मांग की गई है।

इसका कारण यह है कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि ये आरई परियोजनाएं कब तक पूरी हो पाएंगी। इस संबंध में विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता को भेजे गए सवालों का समाचार लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया था।

हाल में इस अखबार ने खबर छापी थी कि लगभग 40 गीगावॉट क्षमता वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के बिजली के लिए खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं। इन परियोजनाओं के लिए चार नवीकरणीय ऊर्जा क्रियान्वयन एजेंसियों ने निविदाएं जारी की थीं। ये सभी एजेंसियां नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा अधिकृत की गई थीं।

इन परियोजनाओं का आवंटन आरई निविदा जारी करने के लिए अधिकृत इकाई एसईसीआई, सरकार नियंत्रित एनटीपीसी, एनएचपीसी और एसजीवीएन ने किया था। मंत्रालय में दी गई एक प्रस्तुति के अनुसार ये सभी परियोजनाएं विचाराधीन हैं क्योंकि कोई भी राज्य बिजली खरीद समझौता (पीपीए) करने के लिए अब तक आगे नहीं आया है।

Advertisement
First Published - March 9, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement