facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

दूरसंचार अधिनियम 2023 लागू, सरकार को मिल सकती है आपके मैसेज रोकने की शक्ति

यही नहीं सरकार आपात स्थिति या नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी तौर पर दूरसंचार नेटवर्क का संचालन अपने हाथ में ले सकती है।

Last Updated- June 25, 2024 | 10:53 PM IST
Telecom infra manufacturing company got a big order, the stock gave 450% return in 1 year; keep an eye on the stock टेलीकॉम इंफ्रा बनाने वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, स्टॉक ने 1 साल में दिया 450% रिटर्न; शेयर पर रखें नजर

दूरसंचार अधिनियम 2023 के कुछ हिस्से बुधवार से प्रभावी हो जाएंगे। इसी के साथ सरकार किसी भी व्यक्ति के मेसेज को रोक सकती है। यही नहीं सरकार आपात स्थिति या नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी तौर पर दूरसंचार नेटवर्क का संचालन अपने हाथ में ले सकती है।

नए नियमों में सिम के मालिकाना हक पर जुर्माने का प्रावधान भी लागू होगा, लेकिन सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन, टेली कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की बायोमेट्रिक पहचान एवं विवादों का शीघ्र निपटारा जैसे बहुप्रतीक्षित प्रावधान बाद में लागू किए जाएंगे।

पिछले साल दिसंबर में संसद में पास किए गए अधिनियम की धाराएं 1, 2, 10 से 30, 42 से 44, 46, 47, 50 से 58, 61 और 62 बुधवार से लागू हो जाएंगी। इनमें धारा 20(2) सरकार को इस बात की इजाजत देती है कि वह आपात स्थिति या जनहित में किसी भी मैसेज को बाधित कर सकती है।

इसी धारा में यह भी प्रावधान है कि केंद्र या राज्य सरकार दूरसंचार सेवाओं या नेटवर्क को अपने हाथ में ले सकती है। अब वाट्सऐप, सिग्नल और टेलीग्राम के मैसेज भी सरकार की नजर में होंगे।

First Published - June 25, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट