facebookmetapixel
Advertisement
टाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरCrypto Regulation: अमेरिका के क्रिप्टो बिल से भारत के VDA फ्रेमवर्क पर बढ़ा ध्यान, संसदीय समिति ने की नियम बनाने की मांगनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायतगौतम अदाणी को अमेरिका में बड़ी कानूनी जीत, वायर और सिक्योरिटी फ्रॉड के आरोप पूरी तरह रद्द

विप्रो ने नकद 37.5 करोड़ डॉलर में खरीदा हर्मन का ‘डीटीएस’

Advertisement

इस सौदे से विप्रो को डोमेन-आधारित डिजाइन, कनेक्टेड उत्पादों और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म में अपनी क्षमताएं मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- August 21, 2025 | 10:10 PM IST
Wipro Share Price

इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास (ईआरऐंडडी) सेवाओं में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए विप्रो ऑडियो उत्पाद बनाने वाली हर्मन का डिजिटल परिवर्तन समाधान (डीटीएस) कारोबार नकद 37.5 करोड़ डॉलर में खरीद रही है। यह सौदा इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है और इसके लिए अमेरिका के प्रतिस्पर्धा नियामक की मंजूरी की आवश्यकता होगी। इस सौदे के परिणामस्वरूप अमेरिका, यूरोप और एशिया के प्रमुख नेतृत्व सहित डीटीएस के 5,600 से अधिक कर्मचारी विप्रो का हिस्सा बन जाएंगे।

इस सौदे से विप्रो को डोमेन-आधारित डिजाइन, कनेक्टेड उत्पादों और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म में अपनी क्षमताएं मजबूत करने में मदद मिलेगी। गहन इंजीनियरिंग और एआई वाले प्लेटफॉर्म, डोमेन विशेषज्ञता, स्वामित्व अधिकार में तेजी और स्वायत्त एजेंट के ढांचे से बेंगलूरु की इस कंपनी को अधिक मार्जिन वाले कारोबार में विस्तार करने में मदद मिलेगी। अमेरिका की हर्मन, सैमसंग की इकाई है, जिसे दक्षिण कोरियाई समूह ने साल 2018 में खरीदा था।

विप्रो के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक श्रीनि पालिया ने कहा, ‘डीटीएस की विशेषीकृत इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और विप्रो की परामर्श-केंद्रित एआई-संचालित क्षमताओं का संयोजन हमारे ग्राहकों के लिए मूल्यवर्धन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा। अधिक वृद्धि वाले क्षेत्रों और रणनीतिक बाजारों में डीटीएस की दमदार मौजूदगी हमारी वैश्विक उपस्थिति की सहायक है और यह विश्वसनीय परिवर्तनकारी साझेदार के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करती है।’

नैसकॉम के आंकड़ों के अनुसार भारतीय आईटी उद्योग में इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 में यह क्षेत्र 55 अरब डॉलर के राजस्व के साथ 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। इसकी तुलना में आईटी सेवा उद्योग के केवल 4.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। बीएफएसआई, स्वास्थ्य सेवा और खुदरा क्षेत्र में हुए बड़े सौदों में से दो-तिहाई का योगदान डिजिटल इंजीनियरिंग का रहा।

हर्मन का डीटीएस औद्योगिक, उपभोक्ता, आधुनिक तकनीक और स्वास्थ्य सेवा एवं जीवन विज्ञान क्षेत्रों को ईआरएंडडी सेवाओं और आईटी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता है। इसकी भारत, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, पोलैंड और जर्मनी जैसे 14 देशों में मौजूदगी है।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement