facebookmetapixel
Advertisement
RBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगे

को-वर्किंग स्पेस मुहैया कराने वाली कंपनी WeWork Global हो सकती है दिवालिया!

Advertisement

जून महीने के आखिर तक कंपनी पर 2.9 अरब डॉलर का नेट लॉन्ग टर्म डेट था और लॉन्ग टर्म लीज में 13 अरब डॉलर से अधिक थे।

Last Updated- November 02, 2023 | 2:21 PM IST
WeWork Global

दुनिया भर में ऑफिसों के लिए कमर्शियल स्पेस मुहैया कराने वाली अमेरिकी कंपनी WeWork Global ज्लद ही दिवालिया हो सकती है। सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द ही बैंकरप्सी फाइल कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने दिवालिया होने के लिए फाइलिंग इसी महीने की शुरुआत में कर सकती है।

बता दें, कोवर्किंग स्पेस की सुविधा देने वाली कंपनी WeWork बड़े पैमाने पर कर्ज और भारी घाटे के चलते मुश्किलों का सामना कर रही है। इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी के शेयरों में इस साल करीब 96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

इस मामले में वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि WeWork, न्यू जर्सी में चैप्टर 11 पिटीशन फाइल करने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने बताया था कि उसने अपने कर्ज तो लेकर कंपनी के कुछ डील की थी, इस डील के तहत कंपनी ने अपने लोन के भुगतान को अस्थायी रूप से स्थगित करने के लिए लेनदारों के साथ एक समझौता किया था, इस डील का ग्रेस पीरियड खत्म होने वाला है।

ये भी पढ़ें- Cognizant Q3 results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19.8 फीसदी गिरा, 2023 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में भी कटौती

कंपनी पर कितना है कर्ज

कंपनी पर कितना कर्ज है इसका आकलन करने के लिए आंकड़ों पर नजर डालें तो जून महीने के आखिर तक कंपनी पर 2.9 अरब डॉलर का नेट लॉन्ग टर्म डेट था और लॉन्ग टर्म लीज में 13 अरब डॉलर से अधिक थे।

कितना है कंपनी का वैल्यूएशन

वैल्यूएशन की बात करें 2019 में कंपनी की वैल्यूएशन निजी तौर पर 47 अरब डॉलर थी। इसी साल कंपनी ने पब्लिक होने की योजना का ऐलान किया था, जिसके बाद ही वित्तीय रुप में कंपनी में हलचल है।

ये भी पढ़ें- Tata Motors 12 वर्षों तक श्रीनगर, जम्मू में 200 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति व संचालन करेगी

बिजनेस पर कोई असर नहीं

दिवालिया होने की खबरों के बीच कंपनी के अपने काम को लेकर बयान दिया है जिसमें कहा गया है कि कंपनी बैंकरप्सी फाइल भी करती है तो इसका WeWork India के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें, WeWork India के भारत के 7 शहरों- नई दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 50 सेंटर हैं।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 2:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement