facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Vodafone Idea: सरकार ने माफ नहीं किया 5 अरब डॉलर का बकाया, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कंपनी, CEO ने दी ऑपरेशन बंद होने की चेतावनी

Advertisement

वोडाफोन आइडिया को राहत देने के लिए सरकार ने समय-समय पर उसकी कुछ बकाया राशि को इक्विटी में बदल दिया है और कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49% कर दी है।

Last Updated- May 18, 2025 | 5:54 PM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

आर्थिक संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने केंद्र सरकार के एक फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। यह फैसला कंपनी की उस मांग को खारिज करने से जुड़ा है जिसमें उसने सरकार से 5 अरब डॉलर से ज्यादा की बकाया रकम माफ करने की अपील की थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी।

रविवार को रॉयटर्स द्वारा देखे गए पत्र के अनुसार, सरकार ने 29 अप्रैल को वोडाफोन आइडिया के सीईओ अक्षय मूंदड़ा (Akshaya Moondra) की इस मांग को खारिज कर दिया। कंपनी ने ब्याज और जुर्माने पर राहत मांगी थी, जो कुल 9.76 अरब डॉलर के करीब बकाया है। सरकार ने कहा कि भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के अस्तित्व पर खतरा है, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं दी जा सकती।

सार्वजनिक हित में हस्तक्षेप की मांग

यूके की वोडाफोन ग्रुप पीएलसी और भारत के आदित्य बिड़ला ग्रुप की ज्वाइंट वेंचर टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इस याचिका में कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह सरकार को “सार्वजनिक हित” में कदम उठाने का निर्देश दे, क्योंकि मामला “संवेदनशील टेलीकॉम सेक्टर” से जुड़ा है। याचिका की कॉपी सार्वजनिक नहीं की गई है।

वोडाफोन आइडिया और सरकार की ओर से रॉयटर्स को इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Also read: IMF ने पाकिस्तान को किया आगाह, भारत से तनातनी बना सकती है आर्थिक संकट

आर्थिक संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया

कंपनी 2019 में सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद से स्पेक्ट्रम और रेवेन्यू शेयरिंग से जुड़ी बकाया रकम चुकाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस फैसले में AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) की परिभाषा को व्यापक कर दिया गया था, जिससे टेलीकॉम कंपनियों पर देनदारियों का बोझ अरबों डॉलर तक बढ़ गया।

वोडाफोन आइडिया को राहत देने के लिए सरकार ने समय-समय पर उसकी कुछ बकाया राशि को इक्विटी में बदल दिया है और कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49% कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट में इस सप्ताह सुनवाई की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में इस सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। अदालत पहले भी कई बार वोडाफोन आइडिया की उन अपीलों को खारिज कर चुकी है, जिनमें बकाया राशि की वसूली से जुड़े अपने पुराने फैसले में बदलाव की मांग की गई थी।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि वोडाफोन आइडिया 9.76 अरब डॉलर की कुल देनदारी में से कितनी राहत चाहती है। हालांकि याचिका में कहा गया है कि इसमें से ब्याज और जुर्माने की राशि 5 अरब डॉलर से ज्यादा है।

Also read: FPI का भरोसा बरकरार, मई में भारतीय शेयर बाजार में ₹18,620 करोड़ का किया निवेश

वोडाफोन आइडिया के बंद होने की आशंका

वोडाफोन आइडिया की बड़ी प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) पर भी बकाया है और उसने भी अदालत में इन्हें कई बार चुनौती दी, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। हालांकि, वोडाफोन आइडिया की फाइनेंशियल हेल्थ उससे भी ज्यादा कमजोर है।

कंपनी के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने 17 अप्रैल को लिखे एक पत्र में कहा, “अगर हमें सहारा नहीं मिला तो स्थिति इतनी बिगड़ जाएगी कि वापसी संभव नहीं होगी।” उन्होंने चेतावनी दी कि कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के बाद अपना ऑपरेशन जारी नहीं रख पाएगी। मूंदड़ा ने यह भी कहा कि अगर मौजूदा संकट का समाधान नहीं हुआ, तो इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचेगा और वैश्विक निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है।

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement