facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

FPI का भरोसा बरकरार, मई में भारतीय शेयर बाजार में ₹18,620 करोड़ का किया निवेश

Advertisement

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मई महीने में अब तक (16 मई तक) भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से ₹18,620 करोड़ का निवेश किया है।

Last Updated- May 18, 2025 | 1:32 PM IST
FPI
Representative Image

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारत के शेयर बाजार में अपना भरोसा कायम रखते हुए मई महीने में अब तक ₹18,620 करोड़ का निवेश किया है। यह निवेश घरेलू आर्थिक मजबूती और अनुकूल वैश्विक परिस्थितियों की वजह से आया है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई ने भारतीय बाजार में पैसा डाला है। इससे पहले अप्रैल में ₹4,223 करोड़ का निवेश हुआ था, जो तीन महीने की गिरावट के बाद पहली बार था।

जनवरी से मार्च के बीच एफपीआई का रुख नकारात्मक रहा था। जनवरी में ₹78,027 करोड़ की भारी निकासी हुई थी, फरवरी में ₹34,574 करोड़ और मार्च में ₹3,973 करोड़ की पूंजी बाहर निकाली गई थी।

यह भी पढ़ें…Defence कंपनी ने किया 395% डिविडेंड का ऐलान, 1 महीने में 52% भागा शेयर; Q4 में ₹114.08 करोड़ हुआ मुनाफा

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार के अनुसार, एफपीआई की खरीदारी आगे भी जारी रह सकती है, जिससे बड़ी कंपनियों (लार्ज कैप्स) के शेयर मजबूत बने रहेंगे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मई महीने में अब तक (16 मई तक) भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से ₹18,620 करोड़ का निवेश किया है। हालांकि, पूरे साल 2025 में अब तक कुल ₹93,731 करोड़ की निकासी हो चुकी है।

अप्रैल से जारी है निवेश की तेजी

भारत के शेयर बाजारों में अप्रैल महीने से ही एफपीआई की सक्रियता में बड़ा उछाल देखा गया है। यह निवेश प्रवाह मई में भी जारी है, जो विदेशी निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार, “भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा एक अहम वजह रही, जिसने क्षेत्रीय तनाव को कम किया और निवेशकों की भावना को मजबूती दी।”

यह भी पढ़ें…MCap: रिलायंस, HDFC और TCS ने बढ़ाया बाजार में दबदबा, सेंसेक्स की 9 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर में विराम से वैश्विक माहौल बेहतर

इसके साथ ही, अमेरिका और चीन के बीच 90 दिनों के लिए टैरिफ युद्ध में विराम लगने से वैश्विक जोखिम लेने की भावना में सुधार हुआ है। इस कारण कई विदेशी निवेशकों ने उभरते बाजारों की ओर रुख किया, जिसमें भारत प्रमुख रहा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “वैश्विक व्यापार स्थिति के बेहतर होने, भारत-पाकिस्तान तनाव खत्म होने, भारत की मजबूत आर्थिक संभावनाओं, नरम मौद्रिक नीति और अच्छे कॉर्पोरेट नतीजों की उम्मीद ने एफपीआई की रुचि को बढ़ावा दिया है।”

वहीं, एफपीआई ने समीक्षाधीन अवधि में सामान्य बॉन्ड श्रेणी से ₹6,748 करोड़ की निकासी की, जबकि वॉलंटरी रिटेंशन रूट (VRR) के तहत ₹1,193 करोड़ का निवेश किया।

सेबी का नया प्रस्ताव

पिछले सप्ताह सेबी ने एक परामर्श पत्र जारी कर उन एफपीआई को कुछ छूट देने का प्रस्ताव रखा है, जो सरकारी बॉन्ड में VRR और फुली एक्सेसिबल रूट (FAR) के जरिये निवेश करते हैं। इसका उद्देश्य कमजोर होते बॉन्ड बाजार में नई जान फूंकना है।

BDO इंडिया के मनोज पुरोहित ने कहा, “यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब विदेशी निवेशक भारतीय बॉन्ड बाजार को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं, खासकर वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में भारतीय सरकारी बॉन्ड के शामिल होने के बाद।”

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement