facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Defence कंपनी ने किया 395% डिविडेंड का ऐलान, 1 महीने में 52% भागा शेयर; Q4 में ₹114.08 करोड़ हुआ मुनाफा

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 (जो 31 मार्च 2025 को समाप्त हुआ) में कंपनी का कुल मुनाफा ₹221.81 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹181.69 करोड़ से अधिक है।

Last Updated- May 18, 2025 | 1:16 PM IST
dividend
Representative Image

चेन्नई स्थित डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम बनाने वाली कंपनी डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड (Data Patterns) ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹114.08 करोड़ का शुद्ध लाभ (Profit After Tax) दर्ज किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹71.10 करोड़ था।

वित्त वर्ष 2024-25 (जो 31 मार्च 2025 को समाप्त हुआ) में कंपनी का कुल मुनाफा ₹221.81 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹181.69 करोड़ से अधिक है।

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय ₹406.83 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹194.57 करोड़ थी। वहीं पूरे साल की कुल आय बढ़कर ₹754.69 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹565.83 करोड़ थी।

यह भी पढ़ें: Q4 Results: Hyundai, Medanta, BHEL से लेकर Emami तक, Q4 में किसका क्या रहा हाल?

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹7.90 प्रति शेयर (₹2 के फेस वैल्यू पर 390%) का अंतिम लाभांश घोषित किया है, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री श्रीनिवासगोपालन रंगराजन ने कहा, “हमने चौथी तिमाही में मजबूत राजस्व वृद्धि के साथ स्थिर लाभप्रदता बनाए रखी है। हमारा EBITDA भी हमारे अनुमान के अनुसार रहा है। यह हमारे रणनीतिक सोच, निष्पादन की क्षमता और परिचालन उत्कृष्टता का प्रमाण है।”

उन्होंने आगे कहा, “भविष्य को लेकर हम आशावादी हैं और हमें भरोसा है कि ऑर्डर की अच्छी आमद के साथ हम इस विकास दर को बनाए रखेंगे।”

 

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement