facebookmetapixel
Park Medi World IPO अप्लाई किया था; ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस; GMP क्या दे रहा संकेत2025 में सोना-चांदी ने कराई खूब कमाई, आगे की रणनीति पर एक्सपर्ट्स की राय44,000 उड़ानें! Air India पीछे क्यों रह गई, सर्दियों के शेड्यूल में IndiGo निकली आगेStock Market Today: GIFT Nifty से कमजोर संकेत, एशियाई बाजार लाल निशान में; जानें कैसी होगी शेयर मार्केट की शुरुआतसुरंग परियोजनाओं में अब ‘जोखिम रजिस्टर’ अनिवार्यNARCL की वसूली में दो गुना से अधिक उछाल, फंसे ऋणों का समाधान तेजी सेआईपीओ में म्यूचुअल फंडों की भारी हिस्सेदारी, निवेशकों की नजरें बढ़ींविदेशी बाजारों की सुस्ती से ऑटो कलपुर्जा कंपनियों पर दबावAI बना एयरटेल का ग्रोथ इंजन, कैपेक्स और ऑपेक्स दोनों पर दिखा फायदाStocks to Watch Today: Wipro, Dr Reddy’s, Paytm समेत कई शेयर फोकस में; चेक करें लिस्ट

ईसॉप्स पुनर्खरीद करेगी अनएकेडमी

Last Updated- December 14, 2022 | 10:38 PM IST

एडटेक यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन) अनएकेडमी ने कहा है कि वह अपने मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के लिए 10 दिसंबर 2020 को ईसॉप्स के पुनर्खरीद की पेशकश करेगी। हाल में कंपनी ने सॉफ्टबैंक और फेसबुक से 15 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। करीब 5 साल पहले स्थापित कंपनी की यह ऐसी दूसरी पहल है।

कंपनी ने कहा है कि 10 दिसंबर तक के सभी निहित ईसॉप्स पुनर्खरीद के लिए पात्र होंगे। कंपनी ने यह भी कहा है कि सभी वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारी एक निर्दिष्ट योजना के तहत निहित ईसॉप्स को 25 फीसदी से 100 फीसदी के दायरे में भुना सकते हैं।

इस पुनर्खरीद का आकार 25 से 30 करोड़ रुपये होने की संभावना है जो कर्मचारियों द्वारा ईसॉप्स के भुनाए जाने पर निर्भर करेगा। अनएकेडमी ने सितंबर 2019 में पहली ईसॉप्स पुनर्खरीद की पेशकश की थी। उस समय पुनर्खरीद का आकार वर्तमान पुनर्खरीद के मुकाबले करीब 10 फीसदी रहा था। अनएकेडमी के ऐसे कर्मचारी जिन्हें ईसॉप्स प्रदान किए गए हैं और जिन्होंने कंपनी में एक वर्ष से अधिक का समय पूरा कर लिया है वे इस पुनर्खरीद में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

अनएकेडमी के सह-संस्थापक एवं सीईओ गौरव मुंजाल ने एक आंतरिक नोट में इसकी घोषणा करते हुए कर्मचारियों को कंपनी की प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने देश में शिक्षा के लोकतंत्रीकरण के प्रयासों को जारी रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया है।

बेंगलूरु के इस स्टार्टअप की स्थापना 2015 में गौरव मुंजाल, रोमन सैनी और हेमेश सिंह द्वारा की गई थी। शुरुआत में इसे 2010 में यूट्यूब पर शुरू किया गया था। पिछले महीने इसने जापान के निवेशक सॉफ्टबैंक के नेतृत्व में एक निवेश दौर के तहत 15 करोड़ डॉलर जुटाने के साथ ही यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल कर लिया। अब इसका मूल्यांकन 1.45 अरब डॉलर हो चुका है और महज छह महीने में इसके मूल्यांकन में तिगुना वृद्धि हुई है।

First Published - October 16, 2020 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट