facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

TVS Motor ने लॉन्च किया भारत का पहला ब्लूटूथ कनेक्टेड इलेक्ट्रिक तिपहिया ‘किंग ईवी मैक्स’, जानें कीमत

Advertisement

TVS किंग ईवी मैक्स को उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में लॉन्च कर अगले 4-6 महीनों में देशभर में पेश किया जाएगा।

Last Updated- January 20, 2025 | 10:03 PM IST
King EV MAX electric three-wheeler

टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को अपना पहला इलेक्ट्रिक तिपहिया पेश करने की घोषणा की है। टीवीएस किंग ईवी मैक्स के साथ कंपनी ने इस श्रेणी में अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने अगले चार से छह महीने के दौरान अपनी इस इलेक्ट्रिक तिपहिया को देश भर में बेचने की योजना का भी खुलासा किया है।

2.95 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) से शुरू होने वाली टीवीएस किंग ईवी मैक्स शुरू में चुनिंदा डीलरों के यहां मिलेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से शुरू होकर यह वाहन अगले चार से छह महीने के दौरान पूरे देश में पेश किया जाएगा।

टीवीएस का यह कदम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पोर्टफोलियो का विस्तार करने और टिकाऊ परिवहन समाधानों की बढ़ती मांग के नजरिये के अनुरूप है। टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी केएन राधाकृष्णन ने कहा, ‘हम भारत का पहला ब्लूटूथ कनेक्टेड इलेक्ट्रिक तिपहिया पेश कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास है कि यह उत्पाद अपनी लंबी रेंज, प्रभावशाली एक्सीलेरेशन और तुरंत चार्ज होने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन खंड में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा, जो हमारे ग्राहकों के लिए काफी बेहतर विकल्प रहेगा।

वाहन की पेशकश के दौरान टीवीएस ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने में सरकारी सब्सिडी के महत्त्व पर जोर दिया। कंपनी ने कहा कि मौजूदा सब्सिडी ढांचा इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की खरीद को सुलभ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राधाकृष्णन ने कहा, ‘इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ बढ़ाने और बड़े पैमान पर लोगों के लिए किफायती बनाने में सब्सिडी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।’

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement