facebookmetapixel
Budget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए नीति स्पष्ट हो : Ather Energy

Ather Energy को उम्मीद है कि 2030 तक घरेलू दोपहिया बाजार का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो जाएगा।

Last Updated- September 17, 2023 | 12:09 PM IST
ev

बिजलीचालित दोपहिया वाहन (electric vehicle) बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) का मानना है कि देश में इलेक्ट्रिक परिवहन को तेजी से बढ़ाने के लिए निवेश योजना बनाने को नीति के मोर्चे पर स्पष्टता जरूरी है।

एथर एनर्जी के मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) रवनीत एस फोकेला ने यह बात कही है। एथर एनर्जी में हीरो मोटोकॉर्प प्रमुख निवेशक है। कंपनी को उम्मीद है कि 2030 तक घरेलू दोपहिया बाजार का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो जाएगा।

इसके अलावा कंपनी भविष्य में भारत जैसे किसी बाजार में निर्यात की भी तैयारी कर रही है। फेम-दो (भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण को तेजी से अपनाना) योजना अगले साल मार्च में समाप्त हो रही है। फोकेला ने कहा कि एथर सरकारी समर्थन और सब्सिडी के मौजूदा स्तर से खुश है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इसे तीन से पांच साल के लिए और बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक बस प्लांट लगाएगी अशोक लीलैंड

फेम-दो के बारे में पूछे जाने पर फोकेला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘दो जरूरत हैं। पहला इसका समय बढ़ाया जाए। दूसरा नीति अनुकूल या स्पष्ट हो।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘यदि नीति अस्पष्ट है, तो यह कारोबार की दृष्टि से अच्छा नहीं है। क्योंकि मेरी कारोबारी योजनाएं सब्सिडी के एक अनुमान पर आधारित हैं। यदि इसमें बदलाव होता है, तो मैं अपनी योजना को लेकर निश्चिंत नहीं रह पाऊंगा और निवेश नहीं करूंगा।’’

यह भी पढ़ें : Tata Steel के वेल्स प्लांट में 62 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी ब्रिटेन सरकार

एथर एनर्जी ने 10 लाख इकाई सालाना क्षमता का तीसरा कारखाना लगाने की योजना बनाई है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह तय नहीं किया है कि यह संयंत्र कहां लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘क्या मुझे 10 लाख इकाई की योजना बनानी है या पांच लाख इकाई की यह नीति पर निर्भर करेगा। सब्सिडी का कोई भी ढांचा हो वह स्पष्ट होना चाहिए। तभी हम निवेश कर पाएंगे।’’

First Published - September 17, 2023 | 12:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट