facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

देश की तीसरी सबसे बड़ी IVF कंपनी आसियान और मध्य पूर्वी बाजारों में करेगी विस्तार, साथ ही नजर भारत के छोटे शहरों पर भी

Advertisement

छोटे शहरों में बांझपन संबं​धित उपचार की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपने घरेलू विस्तार संबं​धित प्रयासों पर जोर दे रही है।

Last Updated- February 18, 2025 | 10:29 PM IST
IVF
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Shutterstock

भारत में तीसरी सबसे बड़ी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) कंपनी बिड़ला फर्टिलिटी ऐंड आईवीएफ अगले दो से तीन वर्षों में भारत के अलावा आसियान और मध्य पूर्वी बाजारों तक विस्तार करने की तैयारी कर रही है।

यह विस्तार कंपनी के घरेलू विस्तार के अनुरूप है, जिसके तहत उसने पूरे भारत में 500 करोड़ रुपये के निवेश की मदद से अपने केंद्रों की संख्या मौजूदा 50 से बढ़ाकर 100 करने की योजना बनाई है।

खासकर छोटे शहरों में बांझपन संबं​धित उपचार की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपने घरेलू विस्तार संबं​धित प्रयासों पर जोर दे रही है। कंपनी पूरे भारत में दंपतियों के लिए बांझपन उपचार ज्यादा सुलभ बनाना चाहती है। देश में हरेक 6 दंपती में से एक को बांझपन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

बिड़ला फर्टिलिटी ऐंड आईवीएफ के मुख्य कार्या​धिकारी अ​भिषेक अग्रवाल ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य न सिर्फ सबसे बड़ा बनना ब​ल्कि भारत के साथ साथ दुनियाभर में श्रेष्ठ प्रजनन स्वास्थ्य संस्थान भी बनना होगा।’ सीके बिड़ला समूह की यह कंपनी हब-एंड-स्पोक मॉडल पर काम करती है। ़

इसके तहत प्रमुख शहरों में उसके बड़े, पूरी तरह से सुविधा संपन्न केंद्र और टियर-2 और टियर-3 शहरों में छोटे क्लीनिक हैं, क्योंकि बांझपन संबं​धित उपचार चाहने वाले दंपतियों की संख्या खासकर छोटे शहरों में बढ़ रही है, क्योंकि वहां ऐसे विशेष क्लीनिकों का अभाव है। बांझपन चिंता का विषय है, क्योंकि अनुमान है कि भारत में 2.8 करोड़ दंपती गर्भधारण करने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement